Alyssa Healy Injury Update: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 का दूसरा सेमीफाइनल मैच होने वाला है. दोनों ही टीमें 30 अक्टूबर 2025 को भिड़ने वाली है. इस बड़े मुकाबले से पहले टीम इंडिया को अच्छी खबर मिली है. ऑस्ट्रेलियाई कप्तान और मैच विनर एलिसा हीली की फिटनेस पर बड़ा अपडेट आया है. वुमेंस वर्ल्ड में पिछले दो मैचों में उन्हें आराम दिया गया, क्योंकि वो चोटिल हैं. बता दें कि भारत के खिलाफ सेमीफाइनल में बड़े मैच से पहले उनकी फिटनेस को लेकर कई सवाल हैं और उनका खेलना पूरी तरह से तय नहीं है.
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान की फिटनेस पर बड़ा अपडेट
बांग्लादेश के खिलाफ वुमेंस वर्ल्ड कप में मैच के बाद अभ्यास करते हुए ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली चोटिल हो गई थीं. इसी वजह से इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में वो खेलते हुए नजर नहीं आईं. अब भारत के खिलाफ 30 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल खेलने वाली है. इसके पहले ऑस्ट्रेलियाई हेड कोच शैली नित्शके ने हीली की चोट पर अपडेट दिया है. उन्होंने कहा, ‘अभी वो पूरी तरह ठीक नहीं हैं लेकिन उनकी जांच होती रहेगी. हम सेमीफाइनल को लेकर बहुत उम्मीद कर रहे हैं लेकिन इसके पहले कुछ दिन बचे हुए हैं. वो लगातार मेडिकल टीम के साथ काम कर रही हैं. हम मैच से पहले आखिरी फैसला करेंगे.’
ये भी पढ़ें:- ऑस्ट्रेलिया से लौटने से पहले रोहित शर्मा की नई पोस्ट ने मचाई हलचल, फैंस को कहा ‘आखिरी बार… अलविदा’
लीग स्टेज में हीली ने टीम इंडिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया को दिलाई थी जीत
भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच 12 अक्टूबर 2025 को वाइजैग में मैच हुआ था. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 330 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 331 रन के बड़े लक्ष्य का सामना करना था. कप्तान एलिसा हीली ने 107 गेंदों का सामना करते हुए 142 रन की धमाकेदार पारी खेली. इस पारी में उन्होंने 21 चौके और 3 छक्के लगाए. इसी के दम पर एलिसा ने लक्ष्य का एक ओवर रहते सफलतापूर्वक पीछा कर लिया और टीम इंडिया को हार थमाई. सेमीफाइनल में अगर हीली नहीं रही, तो टीम इंडिया को इसका फायदा मिल सकता है.
ये भी पढ़ें:- रोहित-विराट को कैसे रोक पाओगे? मजबूरी में 2027 वर्ल्ड कप भी खिलाओगे! मोहम्मद कैफ ने लगा दी क्लास
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
36 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines