ऑस्ट्रेलिया से लौटने से पहले रोहित शर्मा की नई पोस्ट ने मचाई हलचल, फैंस को कहा 'आखिरी बार… अलविदा'

Rohit Sharma Post Viral: रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में कमाल करते हुए नजर आए. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में हुए तीसरे वनडे में रोहित ने शतकीय पारी खेली और टीम को श्रृंखला में पहली जीत दिलाई. रोहित अब सीधा नवंबर के अंत में एक्शन में नजर आएंगे. भारत के लिए रवाना होने से पहले रोहित शर्मा की एक खास पोस्ट सामने आई है.

Rohit Sharma Post Viral

रोहित शर्मा की नई पोस्ट ने मचाई हलचल

Rohit Sharma Good Bye Post Sydney: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का अंत हो गया है. रोहित शर्मा और विराट कोहली पर इस श्रृंखला में सभी की नजर थी. रोहित ने बल्ले से कमाल किया और वो सीरीज में 200 से ज्यादा रन बनाने वाले एकमात्र बल्लेबाज रहे. रोहित शर्मा अब सीधा साउथ अफ्रीका के खिलाफ 30 नवंबर को वनडे खेलते हुए नजर आएंगे. रोहित ने ऑस्ट्रेलिया से लौटने से पहले एक पोस्ट डालकर हलचल मचाई है. उन्होंने इसी बीच सिडनी ने मौजूद अपने फैंस को अलविदा कहा.

विज्ञापन

रोहित शर्मा की पोस्ट ने मचाई हलचल

सिडनी में धमाकेदार पारी खेलने के बाद रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया से भारत के लिए रवाना हो रहे हैं. उन्होंने इसके पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट डाला. तस्वीर में वो एयरपोर्ट पर गुड बाय का इशारा करते हुए नजर आ रहे हैं. इसी बीच कैप्शन द्वारा रोहित ने अपने ऑस्ट्रेलिया के फैंस को अलविदा कहा और ये बताने का प्रयास किया कि शायद फैंस उन्हें आखिरी बार ऑस्ट्रेलियाई धरती पर खेलते हुए देख पाएंगे. रोहित ने लिखा, ‘एक आखिरी बार, सिडनी से अलविदा.’

विज्ञापन

आप नीचे उनकी सोशल मीडिया पोस्ट देख सकते हैं:

विज्ञापन

रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कितने रन बनाए?

रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में कमाल किया. पहले मैच में वो भले ही 8 रन पर आउट हो गए लेकिन अगले दोनों मैचों में रोहित ने धूम मचाई. उन्होंने एडिलेड में हुए दूसरे वनडे मुकाबले में 73 रन बनाए और तीसरे मुकाबले में हिटमैन ने 121 रन की नाबाद पारी खेली. रोहित ने श्रृंखला में कुल 202 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 85.59 का रहा. रोहित ने पूरी श्रृंखला में संभलकर बल्लेबाजी की और अपने आक्रमक अंदाज को कंट्रोल में रखा. रोहित शर्मा को अपने इस शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज और तीसरे मैच में प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ