IND vs AUS: जीत के बाद भी ऑस्ट्रेलिया की टीम में हुआ बड़ा बदलाव, 2 खिलाड़ी टीम से हुए बाहर  

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मैच 23 अक्टूबर को सुबह 9 बजे एडिलेड ओवल में खेला जाएगा. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहला वनडे मैच जीत लिया है. ऐसे में अगर वो दूसरा वनडे भी जीतते हैं, तो सीरीज 2-0 से उनके नाम हो जाएगी. जिसके कारण ही अब ऑस्ट्रेलिया की टीम ने एडिलेड वनडे से पहले टीम में बड़ा बदलाव किया है. जिसके कारण ही 2 स्टार खिलाड़ी टीम से बाहर हुए हैं.

Australia Cricket Team

Australia Cricket Team

IND vs AUS: टीम इंडिया के खिलाफ पर्थ वनडे मैच में जीत दर्ज करके ऑस्ट्रेलिया की टीम ने सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है. अब सीरीज का दूसरा मुकाबला 23 अक्टूबर को सुबह 9 बजे एडिलेड ओवल में खेला जाना है. मिचेल मार्श की टीम इस मैच में जीत दर्ज करके सीरीज को अपने नाम करना चाहेगी. जिसके लिए टीम ने जोरदार तैयारी भी शुरू कर दी है. एडिलेड वनडे मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम में 2 बड़े बदलाव हुए हैं. टीम में दो मैच विनर खिलाड़ियों की एंट्री हुई है. 

ऑस्ट्रेलिया की टीम में हुआ बड़ा बदलाव 

एडिलेड वनडे मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम में स्टार स्पिनर एडम जंपा की वापसी हुई है. दूसरे बच्चे के जन्म के कारण ही वो पहले मैच में टीम का हिस्सा नहीं बन पाए थे. अब जंपा की टीम में वापसी हो गई है. जिसके कारण पहले मैच में शानदार गेंदबाजी करने वाले मैथ्यू कुहनेमन को अब ऑस्ट्रेलिया ने रिलीज कर दिया है. बात अब दूसरे बदलाव की करें तो विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी की भी अब टीम में वापसी हो गई है.

शेफील्ड शील्ड मैच खेलने के कारण कैरी पहले वनडे में नहीं खेले थे. अब उनकी टीम में प्लेइंग 11 में सीधी एंट्री हो सकती है. हालांकि इंजरी के कारण अभी भी जोश इंग्लिस टीम में वापसी नहीं कर सके हैं. जिसके कारण ही पिछले मैच के हीरो जोश फिलिप को अभी भी टीम के साथ बनाए रखा गया है. इंग्लिस तीसरे वनडे से पहले कमबैक कर सकते हैं. इतना ही नहीं तेज गेंदबाज बेन ड्वारशुइस भी इंजरी के कारण इस मुकाबले से बाहर हो गए हैं. 

दूसरे वनडे मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम 

ट्रेविस हेड, मिशेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, जोश फिलिप (विकेट कीपर), मैट रेनशॉ, कूपर कोनोली, मिशेल ओवेन, मिशेल स्टार्क, नाथन एलिस, एडम जम्पा, जोश हेजलवुड, मार्नस लाबुशेन, जेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर).

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ