बुरे फंसे मोहसिन नकवी, एशिया कप ट्रॉफी विवाद पर BCCI से मिल गई खुली चेतावनी   

ACC Asia Cup 2025: एसीसी एशिया कप 2025 को खत्म होने में अब लगभग 1 महीने होने वाले हैं, लेकिन उसके बाद भी अभी तक विजेता भारतीय टीम को ट्रॉफी नहीं मिली है. जिसको लेकर अब बीसीसीआई ने बहुत ही बड़ा कदम उठाया है. बीसीसीआई ने अब एशियन क्रिकेट काउंसिल को एक पत्र लिखा है. जिसमें विनर टीम को ट्रॉफी जल्द से जल्द सौंपने की बात कही गई है.

BCCI and Mohsin Naqvi

BCCI and Mohsin Naqvi

ACC Asia Cup 2025: टीम इंडिया ने अब से लगभग 1 महीने पहले फाइनल में पाकिस्तान को हराकर एसीसी एशिया कप 2025 का खिताब अपने नाम किया था. हालांकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और एसीसी के प्रमुख मोहसिन नकवी ट्रॉफी टीम इंडिया को सौंपने के बजाय खुद ही लेकर चले गए थे. अब बीसीसीआई ने इसको लेकर बहुत ही सख्त कदम उठाने का फैसला किया है. बोर्ड ने एसीसी को एक पत्र लिखा है, जिसमें जल्द से जल्द ट्रॉफी सौंपने की बात की गई है. जिसके कारण अब मोहसिन नकवी बुरा फंस गए हैं. 

विज्ञापन

बीसीसीआई ने एसीसी को दी बड़ी चेतावनी 

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने ने एशियन क्रिकेट काउंसिल के चेयरमैन मोहसिन नकवी को लेटर लिखकर चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर एशिया कप 2025 की ट्रॉफी विजेता भारतीय टीम को जल्द नहीं सौंपी गई, तो आईसीसी के सामने इस मुद्दे को रखा जाएगा. इंडिया टुडे से बातचीत के दौरान बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने कहा, ‘हमने चैंपियन टीम को ट्रॉफी देने के लिए एसीसी को पत्र लिखा है. हम जवाब का इंतजार कर रहे हैं. अगर पीसीबी कोई जवाब नहीं देता या नकारात्मक जवाब देता है, तो हम आगे बढ़ेंगे और आईसीसी को लिखेंगे. हम चरणबद्ध तरीके से कार्रवाई करेंगे और इस पर आगे बढ़ते रहेंगे.’ 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: 2 साल में बदले 5 कप्तान, पाकिस्तान क्रिकेट का हाल बेहाल, मोहसिन नकवी की देखरेख में बर्बादी की कगार पर PCB!

विवादों भरा रहा था एशिया कप 2025 

बात अगर एशिया कप 2025 की करें तो इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम और पाकिस्तान का कुल 3 बार सामना हुआ था. इन तीनों ही मैचों में पाकिस्तान को शर्मनाक हार झेलनी पड़ी थी. विजेता बनने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से ट्रॉफी लेने के इंकार कर दिया था. जिसके बाद नकवी खुद ट्रॉफी लेकर चले गए थे. उसके बाद उन्होंने एक इवेंट के दौरान कहा था कि जब भारतीय टीम ने उनके हाथ से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था, उस समय वो मंच पर खड़े कार्टून जैसे दिख रहे थे. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ