IND A vs AUS A: ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ खेली जा रही सीरीज में इंडिया ए ने कमाल का प्रदर्शन किया. पहले 2 मैचों के बाद सीरीज 1-1 से बराबरी पर थी. तीसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद जैक एडवर्ड्स की टीम ने 49.1 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 317 रन बनाए. जवाब में इंडिया ए की टीम ने 46 ओवर के बाद ही 2 विकेट से मुकाबला जीत लिया. इसी के साथ श्रेयस अय्यर की टीम ने 2-1 से वनडे सीरीज को अपने नाम कर लिया.
ऑस्ट्रेलिया ने खड़ा किया था बड़ा स्कोर
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया के लिए कूपर कोनोली ने सिर्फ 49 गेंदों में 64 रनों की बेहद अहम पारी खेली. जिसमें 5 चौके और 4 छक्के शामिल थे. लियाम स्कॉट ने भी 73 रनों की आक्रामक पारी खेली. वहीं कप्तान जैक एडवर्ड्स ने भी 74 गेंदों में 89 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस दौरान जैक ने 8 चौके और 3 छक्के भी मारे. इन तीनों की शानदार पारियों के कारण ही ऑस्ट्रेलिया ए की टीम ने 9.1 ओवर में ऑलआउट होने से पहले 317 रन बना डाले. इंडिया ए के लिए अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा ने 3-3 विकेट अपने नाम किया. इसके अलावा आयुष बदोनी ने भी 2 विकेट झटका.
ये भी पढ़ें: Rohit Sharma नहीं सहेंगे अपना अपमान! क्या जल्द ही संन्यास का कर सकते हैं ऐलान?
इंडिया ए ने दर्ज की बड़ी जीत
लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडिया ए के लिए विकेटकीपर और सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने सिर्फ 68 गेंदों में 102 रनों की तूफानी पारी खेली. इस पारी में प्रभसिमरन ने 8 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के जड़े. इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने अहम 62 रनों की पारी खेली. अय्यर का साथ देते हुए रियान पराग ने भी 62 रनों की ही पारी खेली. जिसके कारण ही टीम इंडिया ने 2 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया. ऑस्ट्रेलिया ए के लिए तनवीर संघा और टॉड मर्फी ने 4-4 विकेट अपने नाम किया. इंडिया ए की टीम को दूसरे मुकाबले में हार मिली थी. पहले मैच में भी अय्यर की टीम ने बड़ी जीत दर्ज की थी.
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: 2 खूंखार खिलाड़ियों को पहली बार वनडे टीम में मिला मौका, ऑस्ट्रेलिया की हालत कर देंगे खराब!
संबंधित खबरें
11 अक्टूबर से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
6 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
8 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
8 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
9 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
10 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
11 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
11 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
12 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
13 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines