IND A vs AUS A: श्रेयस अय्यर की टीम ने ऑस्ट्रेलिया को बुरी तरह से पीटा, 2-1 से सीरीज भी की अपने नाम 

IND A vs AUS A: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले इंडिया ए की टीम ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ अपने घरेलू सरजमीं पर भिड़ी. कानपुर में खेली इस सीरीज के पहले 2 मैच के बाद 1-1 से बराबरी की टक्कर नजर आ रही थी. तीसरे मुकाबले में श्रेयस अय्यर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करके मुकाबला अपने नाम कर लिया. इसी के साथ भारतीय टीम ने 2-1 से वनडे सीरीज को अपने नाम कर लिया. युवा खिलाड़ियों ने अपना जलवा दिखाया.

IND A vs AUS A

IND A vs AUS A

IND A vs AUS A: ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ खेली जा रही सीरीज में इंडिया ए ने कमाल का प्रदर्शन किया. पहले 2 मैचों के बाद सीरीज 1-1 से बराबरी पर थी. तीसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद जैक एडवर्ड्स की टीम ने 49.1 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 317 रन बनाए. जवाब में इंडिया ए की टीम ने 46 ओवर के बाद ही 2 विकेट से मुकाबला जीत लिया. इसी के साथ श्रेयस अय्यर की टीम ने 2-1 से वनडे सीरीज को अपने नाम कर लिया. 

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया ने खड़ा किया था बड़ा स्कोर 

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया के लिए कूपर कोनोली ने सिर्फ 49 गेंदों में 64 रनों की बेहद अहम पारी खेली. जिसमें 5 चौके और 4 छक्के शामिल थे. लियाम स्कॉट ने भी 73 रनों की आक्रामक पारी खेली. वहीं कप्तान जैक एडवर्ड्स ने भी 74 गेंदों में 89 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस दौरान जैक ने 8 चौके और 3 छक्के भी मारे. इन तीनों की शानदार पारियों के कारण ही ऑस्ट्रेलिया ए की टीम ने 9.1 ओवर में ऑलआउट होने से पहले 317 रन बना डाले. इंडिया ए के लिए अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा ने 3-3 विकेट अपने नाम किया. इसके अलावा आयुष बदोनी ने भी 2 विकेट झटका. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Rohit Sharma नहीं सहेंगे अपना अपमान! क्या जल्द ही संन्यास का कर सकते हैं ऐलान?  

इंडिया ए ने दर्ज की बड़ी जीत 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडिया ए के लिए विकेटकीपर और सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने सिर्फ 68 गेंदों में 102 रनों की तूफानी पारी खेली. इस पारी में प्रभसिमरन ने 8 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के जड़े. इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने अहम 62 रनों की पारी खेली. अय्यर का साथ देते हुए रियान पराग ने भी 62 रनों की ही पारी खेली. जिसके कारण ही टीम इंडिया ने 2 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया. ऑस्ट्रेलिया ए के लिए तनवीर संघा और टॉड मर्फी ने 4-4 विकेट अपने नाम किया. इंडिया ए की टीम को दूसरे मुकाबले में हार मिली थी. पहले मैच में भी अय्यर की टीम ने बड़ी जीत दर्ज की थी. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ