IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच चार मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (Border Gavaskar Trophy) टीम इंडिया (Team India) ने 2-1 से जीत ली। अहमदाबाद (Ahmedabad Test) टेस्ट ड्रॉ हो गया। आखिर के दो टेस्ट में स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने कप्तानी की जहां एक मैच में ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली जबकि एक मैच वह ड्रॉ पर रोकने में कामयाब हो गई। लेकिन मैच के बाद स्टीव स्मिथ ने बड़ा बयान दिया है।
‘मैं थोड़ा बूढ़ा हो रहा हूं’
मैच के बाद जब स्टीव स्मिथ से पूछा गया कि क्या वह चार बाद फिर से भारत में होने वाले बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेलने के लिए आएंगे। जिस पर स्टीव स्मिथ ने हंसते हुए कहा कि ‘मैं थोड़ा बूढ़ा हो रहा हूं’ उनके इस बयान से इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा है कि शायद स्मिथ अब अगली बार भारत के दौरे पर नहीं आएंगे। क्योंकि इसके पहले भी उन्होंने कहा था कि भारत में उनका यह आखिरी टेस्ट दौरा हो सकता है। बता दें कि स्मिथ की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने भारत में हमेशा शानदार प्रदर्शन किया है।
और पढ़िए – हैरी ब्रूक ने Ravindra Jadeja को पछाड़ा, इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड पर जमाया कब्जा
स्पिनरों ने शानदार गेंदबाजी की
वहीं मैच और सीरीज को लेकर स्टीव स्मिथ ने कहा कि ‘इस मैच में पिच सपाट थी, लड़कों के पास बहुत अच्छा समय था। यहां का विकेट इतना सपाट था कि हम नतीजे पर नहीं पहुंच सकते थे। स्पिनरों ने वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की। मर्फी और कुह्नमैन ने संयम से गेंदबाजी की। लियोन ने यहां पहली पारी में अपनी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी की, मैंने उन्हें सबसे अच्छी गेंदबाजी करते हुए देखा है।’
और पढ़िए – IND vs AUS: पुजारा की बॉलिंग देख मुस्कुराई टीम इंडिया, कुलदीप यादव ने किया रिएक्ट, देखें वीडियो
भारत में स्वागत शानदार होता है
यह सीरीज धीरे-धीरे खत्म हुई। भारत में खेलना अद्भुत रहता है, यहां का स्वागत शानदार रहता है। भीड़ अद्भुत रही है। जैसे-जैसे सीरीज आगे बढ़ी हमने बेहतर खेलना शुरू किया। दिल्ली में एक घंटे के पागलपन ने हमें उस मैच से बाहर कर दिया था।
स्मिथ की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने की वापसी
बता दें कि बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पहले दो मैचों में पेट कमिंस की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया की टीम को कारारी हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन बाद में कमिंस पारिवारिक समस्याओं के कारण वापस ऑस्ट्रेलिया लौट गए। ऐसे में कप्तानी की जिम्मेदारी स्टीव स्मिथ को सौंपी गई। जहां स्मिथ ने सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की शानदार वापसी करवाई। इंदौर टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली, जबकि अहमदाबाद टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने इंडिया को ड्रॉ पर रोक दिया।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
नमन धीर की एक गलती से टीम इंडिया को लगा झटका, ग्लेन फिलिप्स ने ठोका शतक
6 mins agoग्लेन फिलिप्स ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास, शतक के साथ बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड
20 mins agoश्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान
54 mins agoनीतीश कुमार रेड्डी को लेकर अब आया नया बड़ा अपडेट
58 mins agoऑकलैंड में टीम इंडिया को मिली हार, न्यूजीलैंड ने जीता चौथा T20I मुकाबला
1 hr agoT20I में अर्शदीप सिंह का बड़ा धमाका, 150 विकेट लेकर रच दिया नया इतिहास
1 hr agoU19 एशिया कप के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान
2 hrs agoहांगकांग सिक्सेस में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को हराया, राणा बने विलेन
4 hrs agoधमाकेदार पारी के बाद भी क्यों प्लेइंग 11 से बाहर हो गए वैभव सूर्यवंशी?
5 hrs agoHighlights: टीम इंडिया को चौथे मुकाबले में मिली 87 रनों से हार
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines