IND vs AUS: इंडिया और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच चौथे टेस्ट में टीम इंडिया ने लीड बनानी शुरू कर दी है। विराट कोहली (Virat Kohli) और अक्षर पटेल (Axar Patel) शानदार बैटिंग कर रहे हैं। लेकिन इस मैच में कुछ ऐसा हुआ है जो भारतीय टेस्ट क्रिकेट इतिहास में पहली बार देखने को मिला है।
टीम इंडिया ने बनाया यह रिकॉर्ड
दरअसल, टीम इंडिया ने अब तक पहली पारी में पांच विकेट खोए हैं। लेकिन सभी बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है। लेकिन भारतीय क्रिकेट इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब लगातार 6 बार 50 रनों से ज्यादा की अर्धशतकीय साझेदारियां हुई हैं। यानि पहले विकेट से लेकर 6वें विकेट तक सभी बल्लेबाजों ने 50 रनों से ज्यादा की साझेदारी की है।
और पढ़िए – BAN vs ENG: वर्ल्ड चैंपियन को धो डाला, बांग्लादेश ने इंग्लैंड को 4 विकेट से हराकर रचा इतिहास
- पहले के लिए रोहित शर्मा-शुभमन गिल के बीच 74 रनों की साझेदारी
- दूसरे विकेट के लिए शुभमन गिल और चेतेश्वर पुजारा के बीच 113 रनों की साझेदारी
- तीसरे विकेट के लिए शुभमन गिल और विराट कोहली के बीच 58 रनों की साझेदारी
- चौथे विकेट के लिए विराट कोहली और रविंद्र जडेजा के बीच 64 रनों की साझेदारी
- पांचवें विकेट के लिए विराट कोहली और श्रीकर भरत के बीच 84 रनों की साझेदारी
- छटवें विकेट के लिए विराट कोहली और अक्षर पटेल के बीच 50 रनों से ज्यादा की साझेदारी जारी है।
https://twitter.com/BCCI/status/1634849360524763136?s=20
लगातार 6 बार 50 से ज्यादा रनों की साझेदारी बनाकर टीम इंडिया ने इस मैच में रिकॉर्ड बना दिया है। बता दें कि टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के पहली पारी में बनाए 480 रनों के स्कोर को पार कर लिया है। फिलहाल टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली पारी में लीड बनाने में जुटी हुई है। आज टीम इंडिया के सभी बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी की है।
विराट कोहली ने बनाए 150 रन
विराट कोहली ने करीब 3 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाया। खास बात यह है कि शतक लगाने के बाद भी किंग कोहली की शानदार बल्लेबाजी जारी है। वह 150 रनों का स्कोर भी पार कर चुके हैं। ऐसे में फैंस अब विराट कोहली से दोहरे शतक की उम्मीद कर रहे हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पाकिस्तान टी-20 टीम के नए कप्तान बने साहिबजादा फरहान
26 mins agoIND vs PAK मुकाबला हुआ रद्द, WCL ने पाकिस्तान को दिखाया बाहर का रास्ता
43 mins agoपहले टी-20I में बरसेंगे रन या विकेटों की लगेगी झड़ी? ऐसी है लखनऊ की पिच
51 mins ago2027 वर्ल्ड कप से पहले वेस्टइंडीज का दौरा करेगी टीम इंडिया!
1 hr agoखतरे में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, एविन लुईस और शिमरोन हेटमायर बड़े दावेदार
1 hr agoपाकिस्तान की फिर हुई बेइज्जती, WCL ने PCB की शर्तें मानने से किया इनकार
2 hrs agoIND vs WI: लखनऊ में बारिश बनेगी विलेन या पूरा होगा मैच? जानें मौसम का हाल
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI पहला टी20 मैच? जानें पूरी डिटेल्स
3 hrs agoशास्त्री ने इमरान खान के समर्थन में उठाई आवाज, पाक सरकार के रवैये पर भड़के
3 hrs agoIND vs WI: पहले टी20 में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines