IND vs AUS 3rd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में दूसरे दिन का खेल चल रहा है। इस दिन के पहले घंटे में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा रहा हालांकि बाद में ड्रिंक्स के खत्म होते ही भारतीय गेंदबाजों ने अपना जलवा बिखेरना शुरू किया और एक-एक करके पूरी टीम को ऑलआउट कर दिया। भारत की तरफ से उमेश यादव ने स्पिनरों को सपोर्ट करने वाली पिच पर कंगारुओं को अपनी तेज गेंदबाजी से छका दिया और आधे घंटे में तीन विकेट ले लिए। जिसमें से टॉड मर्फी का विकेट काफी शानदार था।
उमेश यादव की गेंद ने उखाड़ दिए स्टंप
भारतीय टीम के दिग्गज गेंदबाज उमेश यादव को जब भी टीम की तरफ से खेलने का मौका मिलता है तब वह अपने प्रदर्शन से सभी को हैरान कर देते हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में भी कुछ ऐसा ही हुआ। उमेश ने पहले ग्रीन का विकेट झटका वहीं बाद में कप्तान को आउट किया।
उमेश यहीं नहीं रुके इसके बाद वे 76वें ओवर में एक बार फिर से गेंदबाजी करने आए। इसमें उन्होंने एक और विकेट झटकने का मन बनाया और ओवर की पहली दो गेंद गुड लेंथ पर डालने के बाद तीसरी गेंद अचानक यॉर्कर लेंथ पर डाल दी जिसे मर्फी पड़ ही नहीं पाए और वह सीधे स्टंप में घुस गई।
वहीं गेंद की रफ्तार इतनी तेज थी की स्टंप हवा में उड़ कर नीचे गिर गए। इस गेंद को हर कोई देखता रह गया। वहीं इसी के साथ भारत को सांतवा विकेट मिला जिसके बाद टीम ने जल्दी से तीन और विकेट लेकर पारी को समाप्त कर दिया।
https://twitter.com/StarSportsIndia/status/1631169612049174528
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, श्रीकर भरत (w), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): उस्मान ख्वाजा, ट्रैविस हेड, मारनस लाबुस्चगने, स्टीवन स्मिथ (c), पीटर हैंड्सकॉम्ब, कैमरन ग्रीन, एलेक्स केरी (w), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, टॉड मर्फी, मैथ्यू कुह्नमैन
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
11 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
45 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines