IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंदौर में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया टीम ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। कंगारू गेंदबाजों ने टीम इंडिया को दूसरी पारी में 163 रन पर समेट दिया है। अब ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए सिर्फ 76 रन बनाने हैं, इसके लिए उसके पास पूरे तीन दिन का वक्त है। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया के लिए स्पिनर्स ने कमाल किया।
नाथन लायन ने दूसरी पारी में चटकाए 8 विकेट
दूसरी पारी में नाथन लायन ने एक कमाल की गेंद से 11वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए मोहम्मद सिराज को क्लीन बोल्ड कर दिया है। इस विकेट के साथ ही इस स्टार ऑफ स्पिनर ने दूसरी पारी में कुल 8 विकेट झटके हैं। पहली पारी में लायन ने 3 विकेट निकाले थे। इस तरह दोनों पारियों में उन्होंने भारत के 10 बल्लेबाजों का शिकार किया और टीम इंडिया को बैकफुट पर धकेल दिया।
और पढ़िए – IND vs AUS: टीम इंडिया के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, बस करना होगा ये काम
https://twitter.com/kohlife/status/1631255720871231488?s=20
लायन ने किया सिराज का शिकार, देखें वीडियो
दूसरे दिन के तीसरे सेशन में नाथन लायन अपनी टीम के लिए 61वां ओवर लेकर आए थे। इस ओवर की तीसरी गेंद पर उन्होंने सिराज की गिल्लियां उड़ा दीं। बल्लेबाज छक्का मारने के लिए क्रीज से बाहर निकला था, लेकिन बॉल को पूरी तरह मिस कर गया। सिराज को समझ ही नहीं आया कि गेंद कैसे स्टंप में घुस गई। आउट होने के बाद सिराज निराश दिखे और पवेलियन लौट गए। सिराज के क्लीन बोल्ड होने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
और पढ़िए – IND vs AUS: ‘Virat Kohli को बिना शतक के देखना हैरान करने वाला’ भारतीय पूर्व कप्तान को लेकर मार्क वॉ का बड़ा बयान
ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 76 रन
इंदौर टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया है। भारत ने इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के को जीत के लिए 76 रनों का टारगेट दिया है। पहली पारी में भारत 109 और दूसरी पारी में 163 पर आलआउट हुई है। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 197 रन बनाकर 88 रनों की लीड ली थी। अब कंगारू टीम को जीत के लिए 76 रन बनाने हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, श्रीकर भरत (w), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): उस्मान ख्वाजा, ट्रैविस हेड, मारनस लाबुस्चगने, स्टीवन स्मिथ (c), पीटर हैंड्सकॉम्ब, कैमरन ग्रीन, एलेक्स केरी (w), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, टॉड मर्फी, मैथ्यू कुह्नमैन।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
3 mins agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
47 mins agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
52 mins agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
1 hr agoमुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
2 hrs agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
3 hrs agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
4 hrs agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
5 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
6 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines