IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेले जा रहे इंदौर टेस्ट में रविचंद्रन अश्विन ने 3 विकेट लेकर बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वह भारत की तरफ से से इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने देश को पहला विश्वकप जिताने वाले कपिल देव को पीछे छोड़ दिया है। अश्विन के नाम अब इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 689 विकेट हो चुके हैं।
दरअसल, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट का आज दूसरा दिन है। टीम इंडिया पहली पारी में 109 पर आलआउट हुई थी, फिर ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 197 रन बनाकर 88 रनों की लीड ली है। टीम इंडिया के लिए अश्विन ने पहली पारी में 3 विकेट लेकर ये बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
भारत के लिए सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाज
- अनिल कुंबले- 953
- हरभजन सिंह- 707
- रविचंद्रन अश्विन- 689
- कपिल देव – 687
- जहीर खान – 597
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2023 में अब विकेट ले चुके हैं अश्विन
अश्विन ने नागपुर टेस्ट में 7 विकेट लिए थे। फिर दिल्ली टेस्ट में 8 विकेट निकाले थे। अब इंदौर टेस्ट में उन्होंने पहली पारी में 3 विकेट चटकाए हैं। इस तरह रविंचंद्रन अश्विन ने इस टेस्ट सीरीज में 18 विकेट निकाले हैं। उनकी गेंदों का कंगारू बल्लेबाजों के पास कोई जवाब नहीं दिख रहा है। तीनों टेस्ट में अश्विन बल्लेबाजों पर हावी दिखे।
और पढ़िए – IND vs AUS: अब अहमदाबाद टेस्ट में क्या करोगे? रोहित शर्मा ने बताया प्लान…WTC Final को लेकर कही ये बात
रविचंद्रन अश्विन का क्रिकेट करियर
रविचंद्रन अश्विन टीम इंडिया के लिए 91 टेस्ट में 466 विकेट ले चुके हैं। उन्होंने 3106 रन भी बनाए। वह 113 वनडे में 151 विकेट लेने के साथ 5058 रन बना चुके हैं। वहीं 65 टी20 में अश्विन ने 72 विके लेने के साथ 184 रन भी बनाए हैं। वह एक सफल आलराउंडर हैं।
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, श्रीकर भरत (w), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): उस्मान ख्वाजा, ट्रैविस हेड, मारनस लाबुस्चगने, स्टीवन स्मिथ (c), पीटर हैंड्सकॉम्ब, कैमरन ग्रीन, एलेक्स केरी (w), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, टॉड मर्फी, मैथ्यू कुह्नमैन।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
17 mins agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
1 hr agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
2 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
9 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
10 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
10 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
11 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
12 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
12 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines