IND vs AUS 3rd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही चार मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहली पारी में 109 रनों पर सिमटने वाली टीम इंडिया दूसरी पारी में ज्यादा कुछ खास नहीं कर पाई। भारत दूसरी पारी में 163 रनों पर समिट गई है। यह मुकाबला जीतने के लिए ऑस्ट्रेलिया को 76 रन बनाने होंगे।
टीम इंडिया के लिए दूसरी पारी में चेतेश्वर पुजारा के अलावा कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर नहीं टिक पाया। पुजारा ने 59 रन बनाए, जबकि श्रेयस अय्यर ने 26 रनों का योगदान दिया। वहीं ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरी पारी में नाथन लायन ने 8 विकेट निकाले। एक विकेट मिचेल स्टार्क और 1 विकेट Matthew Kuhnemann ने झटका। फिलहाल दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया है।
और पढ़िए – IND vs AUS: अबे यार…सिराज हुए बोल्ड, रोहित का बन गया मुंह, देखें वीडियो
https://twitter.com/ESPNcricinfo/status/1631254726573449221?s=20
भारतीय टीम में इस मैच में दो बदलाव हुए हैं। टीम में केएल राहुल को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है और शुभमन गिल को शामिल किया गया है। वहीं मोहम्मद शमी की जगह उमेश यादव को शामिल किया गया है।
https://twitter.com/BCCI/status/1631234384484519936?s=20
IND vs AUS 3rd Test, Day 2 Live Updates: यहां देखें पल-पल की अपडेट
- लायन की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए भरत, भारत का स्कोर 127-6
- टीम इंडिया को लगा पांचवा झटका, श्रेयस अय्यर 26 रन बनाकर आउट
- भारतीय टीम को लगा चौथा झटका, रवींद्र जडेजा 7 रन बनाकर आउट
- भारतीय टीम को लगा दूसरा झटका, कप्तान रोहित शर्मा 12 रन बनाकर आउट
- भारतीय टीम को लगा पहला झटका, शुभमन गिल 5 रन बनाकर आउट
- भारतीय टीम की बल्लेबाजी शुरू, रोहित शर्मा और शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद
- रविचंद्रन अश्विन ने झटका दूसरा विकेट, एलेक्स कैरी 3 रन बनाकर आउट
- उमेश यादव की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए मिचेल स्टार्क, ऑस्ट्रेलिया को लगा 7वां झटका
- भारत को मिली एक और सफलता, कैमरन ग्रीन 21 रन बनाकर आउट
- कैमरन ग्रीन और पीटर हैंड्सकॉम्ब क्रीज पर जमे, ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 186-4
- दूसरे दिन का खेल शुरू, कैमरन ग्रीन और पीटर हैंड्सकॉम्ब क्रीज पर मौजूद
और पढ़िए – IND vs AUS: क्या 76 रन के टार्गेट पर जीत सकती है इंडिया? उमेश यादव ने दिया सीधा जवाब
मैच में भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा कर रहे हैं वहीं ऑस्ट्रेलिया की कमान स्टीव स्मिथ के हाथों में है। इस सीरीज में अभी तक भारतीय टीम का दबदबा रहा है। भारत 2-0 से आगे चल रही है और वह इस मैच को जीतकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशीप के फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी। वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम सीरीज में वापसी के लिए उतरेगी।
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, श्रीकर भरत (w), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): उस्मान ख्वाजा, ट्रैविस हेड, मारनस लाबुस्चगने, स्टीवन स्मिथ (c), पीटर हैंड्सकॉम्ब, कैमरन ग्रीन, एलेक्स केरी (w), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, टॉड मर्फी, मैथ्यू कुह्नमैन
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
29 mins ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
39 mins agoवैभव अभिषेक को भी मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
39 mins agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
54 mins agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
1 hr agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
1 hr agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
2 hrs agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
2 hrs agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines