Washington Sundar Not Run Out IND vs AUS 3rd ODI: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच बुधवार को राजकोट में खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले में दर्शकों को एक सरप्राइज मिला। टीम इंडिया जब 354 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो ओपनिंग करने वाशिंगटन सुंदर आए। रोहित ने उन्हें ओपनिंग पार्टनर के तौर पर चुना। हालांकि सुंदर दूसरे ओवर में आउट होने से बाल-बाल बच गए। इसके बाद अंपायर के फैसले को लेकर फैंस के बीच चर्चा शुरू हो गई। फैंस दो हिस्सों में बंट गए। एक का कहना था कि सुंदर आउट थे, तो वहीं दूसरी ओर कुछ ने उन्हें आउट माना है। इस चर्चा में कमेंटेटर भी शामिल रहे।
अंपायर को करनी पड़ी माथापच्ची
हुआ यूं कि जोश हेजलवुड ने सुंदर को गेंद डाली तो उन्होंने इसे मिडविकेट की ओर घुमा दिया। वे तेजी से भागे, लेकिन यहां खड़े ऑस्ट्रेलिया के सब-फील्डर ने शानदार थ्रो फेंक गिल्लियां बिखेर डालीं। इस रनआउट पर निर्णय लेने के लिए तीसरे अंपायर की मदद ली गई। हालांकि उन्हें भी निर्णय लेने में माथापच्ची करनी पड़ी। रीप्ले में देखा गया कि जब सुंदर का बल्ला क्रीज के अंदर वाली लाइन तक पहुंचा, तब तक बॉल सिर्फ स्टंप पर लगी थी। जबकि अंदर जाने के बाद गिल्लियां उड़ती दिखाई दीं। अंपायर ने आखिरकार उन्हें नॉटआउट करार दे दिया।
उन्हें नॉट आउट करार दिए जाने के बाद कमेंट्री बॉक्स में बैठे आकाश चोपड़ा ने कहा कि क्या बेल्स हटने के बाद लाइट जलना इम्पॉर्टेंट है क्योंकि कई इंटरनेशनल मैचों में तो वह भी नहीं जलती। कई मैचों में लकड़ी की बेल्स इस्तेमाल की जाती हैं, वहीं कई बेल्स में लाइट्स नहीं होतीं। तो ऐसे में सुंदर आउट होते या नॉटआउट? आकाश ने इसके लिए एशियन गेम्स का भी हवाला दिया। वहां क्रिकेट मैचों में लाइट्स वाली बेल्स नहीं हैं।
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: ओए होए…कैच लेकर इतरा गए विराट कोहली, कंधे उचकाकर किया सेलिब्रेट
https://twitter.com/thedumboguy/status/1707009687621894520
इस तरह समझें नियम
क्रिकेट के नियम बनाने वाली संस्था मेरीलेबोन क्रिकेट क्लब (MCC) के नियम 38 में रनआउट को परिभाषित किया गया है। इसके नियमों को आसान भाषा में समझें तो किसी भी बल्लेबाज को रनआउट तब माना जाता है जब वह रन पूरा नहीं कर पाता। यानी उसका बल्ला क्रीज तक पूरा नहीं पहुंच पाता। वहीं नियम 29.1.1.5 कानून के अनुसार, बेल्स के दोनों किनारे स्टंप से हटाने की जरूरत होती है, जिससे बल्लेबाज को रन आउट करार दिया जा सके। वाशिंगटन सुंदर के मामले में जब उनका बल्ला क्रीज के अंदर गया तब बॉल भले ही स्टंप तक लग चुकी थी, लेकिन गिल्लियां नहीं हटी थीं। ऐसे में उन्हें नॉटआउट करार दिया गया।
संबंधित खबरें
6 छक्के-5 चौके… युवराज सिंह ने बल्ले से मचाई तबाही, तूफानी अर्धशतक ठोक ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के खोल दिए धागे
19 mins agoIND vs PAK: श्रेयस अय्यर ने बुमराह-अभिषेक को दिया जीत का श्रेय, तिलक को लेकर भी बोले कप्तान
50 mins agoIND vs WI: केएल राहुल ने ठोका धमाकेदार शतक, द्रविड़ के 27 साल पुराने रिकॉर्ड की कर ली बराबरी
1 hr agoIND vs WI: भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज ने खूब टपकाए कैच, टीम के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड
1 hr agoईशान किशन ने हासिल किया बड़ा मुकाम, एक साल में 1 हजार रन बनाने वाले बने दूसरे भारतीय बल्लेबाज
1 hr agoIND vs WI: शतक लगाने से चूके रोहित शर्मा, 7 साल बाद 'नर्वस नाइंटीज' का हुए शिकार
3 hrs agoरोहित शर्मा और ऋतुराज ने मिलकर कर दिया बड़ा कारनामा, पार्टनरशिप मामले में सचिन-कोहली के क्लब में हुए शामिल
3 hrs agoIND vs WI: शुभमन गिल ने की बाबर आजम के बड़े रिकॉर्ड की बराबरी, 3 मैचों में बना दिए 360 रन
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले बने सबसे युवा भारतीय
4 hrs agoजसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, बने 100 टी-20I खेलने वाले पहले भारतीय गेंदबाज
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines