हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs AUS: 2 कदम आगे निकले विराट कोहली, स्टार्क की गेंद पर डाउन द ग्राउंड जड़ दिया छक्का, देखें वीडियो

विज्ञापन
IND vs AUS 3rd ODI Virat Kohli Six Mitchell Starc

Virat Kohli Six IND vs AUS 3rd ODI: किंग कोहली…टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज जब मैदान पर आते हैं तो स्टेडियम तालियों से गूंज उठता है। जब वे बल्लेबाजी करते हैं तो ये शोर और बढ़ जाता है। विराट कोहली की बेखौफ बल्लेबाजी का एक नजारा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ राजकोट में खेले जा रहे तीसरे वनडे में देखने को मिला।

ओपनर वाशिंगटन सुंदर के आउट होने के बाद तीसरे स्थान पर बल्लेबाजी करने आए विराट कोहली ने आते ही धमाके करना शुरू कर दिया। उन्होंने रोहित शर्मा के साथ मिलकर शानदार बल्लेबाजी की। 20वें ओवर में मिचेल स्टार्क को इस तरह कूटा कि फैंस गदगद हो गए।

https://twitter.com/BCCI/status/1707031678181691610

विज्ञापन

20वें ओवर में कूटा शानदार छक्का 

कोहली का ये शानदार सिक्स 20वें ओवर में देखने को मिला। ऑस्ट्रेलिया के तूफानी गेंदबाज मिचेल स्टार्क की दूसरी गेंद पर कोहली स्ट्राइक पर आ गए। ओवर द विकेट आए स्टार्क ने इस ओवर की तीसरी बॉल डाली तो पहले से तैयार कोहली क्रीज से 2 कदम आगे निकले और बाजुएं खोल डाउन द ग्राउंड छक्का जड़ दिया।

ये भी पढ़ें: IND vs AUS: ओए होए…कैच लेकर इतरा गए विराट कोहली, कंधे उचकाकर किया सेलिब्रेट

विज्ञापन

गेंदबाज के ऊपर से लॉन्ग ऑफ की ओर गया ये छक्का सीधा साइटस्क्रीन के पास लगे कैमरा तक जाकर लगा। कोहली का ये छक्का देख ऑस्ट्रेलियाई खेमे में खलबली मच गई। चेज मास्टर ने इस मैच में एक बार फिर शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ा। कोहली इस मैच में 61 गेंदों में 56 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने कुल 5 चौके-1 छक्का ठोका।

ग्लेन मैक्सवेल ने किया आउट 

कोहली को 27वें ओवर में ग्लेन मैक्सवेल ने आउट किया। मैक्सवेल की गेंद पर लंबा छक्का लगाने के चक्कर में कोहली फंसे और विकेट गंवा बैठे। स्टीव स्मिथ ने डीप मिडविकेट की ओर उनका कैच लपका।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola