Australian Players Record Adelaide: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 19 अक्टूबर से हो गई थी. दोनों देशों के बीच अब एडिलेड में सीरीज का दूसरा वनडे मैच होने वाला है. पहले मुकाबले में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा और अब वो एडिलेड में जीत दर्ज करने की कोशिश करेंगे. भारतीय टीम का रिकॉर्ड इस मैदान पर अच्छा है और यहां पिछले 5 मैचों में उन्हें हार नहीं मिली है. हालांकि, एडिलेड के मैदान पर कुछ ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का रिकॉर्ड जबरदस्त है और वो टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं.
एडिलेड में कमाल कर सकते हैं ये तीन ऑस्ट्रेलियाई मैच विनर
1. ट्रैविस हेड
ट्रैविस हेड ने एडिलेड में हमेशा ही अपनी बल्लेबाजी का जादू बिखेरा है. उन्होंने अब तक वहां 4 मैच खेले हैं और 301 रन बनाए हैं. इसी बीच उनका औसत 75.25 का रहा है और उन्होंने 97.72 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं. हेड ने एडिलेड के मैदान पर अब तक वनडे में दो अर्धशतक और 1 शतक लगाया है. वो एडिलेड में अपने इस रिकॉर्ड को और मजबूत करते हुए टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा सकते हैं.
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: बारिश बिगड़ेगी एडिलेड वनडे का खेल? मौसम की रिपोर्ट ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन!
2. जोश हेजलवुड
जोश हेजलवुड ऑस्ट्रेलिया के सबसे अहम तेज गेंदबाजों में से एक हैं. एडिलेड में जोश का जादू जमकर बोला है. उन्होंने अब तक ओवल में 5 मैच खेले हैं और 10 विकेट अपने नाम किए हैं. इसी बीच उनकी इकोनॉमी मात्र 4.82 की रही. उनका एडिलेड में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/35 है. जोश ने भारत के खिलाफ पर्थ में हुए पहले वनडे में दो विकेट अपने नाम किए थे और वो एडिलेड में भी भारतीय बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं.
3. मिचेल स्टार्क
मिचेल स्टार्क पर दूसरे वनडे में सभी की नजर होगी. उनका एडिलेड में रिकॉर्ड काफी प्रभावशाली है. उन्होंने 6 वनडे मुकाबले एडिलेड ओवल में खेले हैं और वो 9 विकेट झटकने में सफल हुए हैं. उन्होंने 4.98 की शानदार इकोनॉमी से गेंदबाजी की है. वो न सिर्फ विकेट झटकते हैं, बल्कि किफायती भी रहते हैं. स्टार्क भारत के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया की हालत खराब करना चाहेंगे. गिल एंड कंपनी को उनसे संभलकर खेलना होगा.
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: रोहित-विराट को मिली चेतावनी! ऑस्ट्रेलियाई धरती पर ये चीज बढ़ाएगी टेंशन, दिग्गज ने दिखाया रास्ता
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
5 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
6 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
6 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
7 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
7 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
8 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
8 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
8 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
9 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines