IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही चार मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा टेस्ट रोमांचक मोड़ पर है। इस मैच के तीसरे दिन टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को पहले सेशन में ही 1134 रन पर समेट दिया है। ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज रवींद्र जडेजा के सामने बेबस दिखे।
जडेजा ने दूसरी पारी में 7 विकेट लिए हैं। उन्होंने 11वें नंबर के बल्लेबाज Matthew Kuhnemann को क्लीन बोल्ड करके ऑस्ट्रेलिया को 113 रन समेट दिया। आखिरी नंबर पर बल्लेबाजी करने क्रीज पर आए Kuhnemann जडेजा के खिलाफ रिवर्स स्वीप खेलकर हीरो बनने चले थे, लेकिन जडेजा की फिरकी में वह फंस गए और अपना विकेट गंवा बैठे।
और पढ़िए – IND vs AUS: करारी हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने पुजारा को दिया स्पेशल गिफ्ट, देखें
जडेजा ने ऐसे किया Matthew Kuhnemann का शिकार
रवींद्र जडेजा ने 79वें ओवर की चौथी गेंद पर Matthew Kuhnemann का शिकार किया। गेंद पड़कर पहले बल्ले से टकराई और सीधा स्टंप में घुस गई। आउट होने के बाद ये बल्लेबाज निराश होकर मैदान से वापस लौटा। उधर जडेजा ने 7 विकेट लेने के बाद हाथ में गेंद लेकर सभी दर्शकों की तरफ हाथ घुमाया, जबकि बाकी प्लेयर्स ने जडेजा के इस प्रदर्शन पर तालियां बजाईं।
और पढ़िए – IND vs AUS ODI: वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, देखें किस-किस को मिला मौका
भारत बनाम दिल्ली तीसरा टेस्ट समरी
- ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 263 रन बनाए थे।
- भारत पहली पारी में 262 बना पाई थी।
- ऑस्ट्रेलिया दूसरी पारी में 113 रन पर सिमट गई।
- भारत को जीत के लिए 115 रन बनाने हैं।
- भारत के लिए जडेजा ने पहली पारी में 3 और दूसरी में 7 विकेट लिए।
- अश्विन ने दोनों पारियों में मिलाकर 6 विकेट लिए।
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): डेविड वार्नर, उस्मान ख्वाजा, मारनस लाबुस्चगने, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, पीटर हैंड्सकॉम्ब, एलेक्स केरी (डब्ल्यू), पैट कमिंस (सी), टॉड मर्फी, नाथन लियोन, मैथ्यू कुह्नमैन
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, श्रीकर भरत (w), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
5 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
5 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
6 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
6 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
7 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
7 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
7 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
8 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines