हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs AUS: मैच के दौरान David Warner बने पुष्पा, मैं झुकेगा नहीं...देखें video

विज्ञापन
ind vs aus 2nd test live david warner does pushpa swag

IND vs AUS: इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे मुकाबले में कंगारू टीम के 8 विकेट गिर चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया का टॉप ऑर्डर एक बार फिर नाकाम रहा और भारतीय गेंदबाजों के सामने सरेंडर कर दिया। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज डेविड वॉर्नर का स्टेडियम में एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। जब वह पुष्पा मूवी का सीन करते हुए नजर आए।

पुष्पा बने Warner

दरअसल, टी ब्रेक के दौरान डेविड वॉर्नर ड्रेसिंग रूम से बाहर आए और तो दर्शकों ने चिल्लाते हुए उनसे पुष्पा स्टाइल करने की डिमांड की। कुछ देर तक वॉर्नर खड़े रहे, लेकिन जब फैंस की डिमांड ज्यादा नहीं हुई तो उन्होंने पुष्पा फिल्म में अल्लू अर्जुन की तरह ‘मैं झुकेगा नहीं साला’ स्टाइल करके दिखाया। जिससे दर्शक चिल्ला उठे, जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

और पढ़िए –PSL 2023: गजब करते हो नसीम शाह, पीएसएल में पहन लिया BPL का हेलमेट, PCB ने दी ये सजा

विज्ञापन

https://twitter.com/klapboardpost/status/1624449726967078914?s=20

वॉर्नर सोशल मीडिया पर फेमस

बता दें कि David Warner सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं। उनके सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा फॉलोअर्स भी हैं। वह अक्सर हिंदी फिल्मों की रील्स बनाते हैं। Warner ने पुष्पा फिल्म पर भी कई रील्स बनाई थी। ऐसे में आज जब वह ड्रेसिंग रूम से बाहर आए तो दर्शकों ने उनसे पुष्पा वाली स्टाइल करने की डिमांड की थी।

विज्ञापन

और पढ़िए –संदीप लामिछाने का पीछा नहीं छोड़ रहा विवाद, स्कॉटलैंड के खिलाड़ियों ने क्रिकेटर के साथ कर दी ये हरकत

15 रन पर आउट हुए Warner

बता दें कि डेविड वॉर्नर आज भी ज्यादा रन नहीं बना पाए और 44 गेदों में 15 रन बनाकर आउट हो गए। डेविड वॉर्नर को मोहम्मद शमी ने आउट किया। फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के 9 विकेट गिर चुके हैं। सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे है।

विज्ञापन

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola