IND vs AUS 2nd T20: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की सीरीज का दूसरा मैच आज तिरुवनंतपुरम में खेला गया। इस मैच को भारतीय टीम ने जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है। सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की ये लगातार दूसरी हार है। 236 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम 9 विकेट खोकर 191 रन ही बना सकी और भारत ने 44 रनों से जीत हासिल कर ली। भारत की तरफ से गेंदबाजी करते हुए रवि बिश्नोई और प्रसिद्ध कृष्णा ने सबसे ज्यादा 3-3 विकेट हासिल किए। इसके अलावा अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह और मुकेश कुमार ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।
टीम इंडिया का सबसे बड़ा स्कोर!
इस मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 235 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में यह भारत का सबसे बड़ा स्कोर भी था। इस मैच को जीतने के लिए ऑस्ट्रेलिया के सामने 236 रनों का लक्ष्य था लेकिन ऑस्ट्रेलिया की टीम इस लक्ष्य तक पहुंचने में नाकामयाब रही है। भारत के बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने भी कमाल का प्रदर्शन किया।
यह भी पढ़ें:- IND vs AUS: रिंकू सिंह ने T20I में दिखाया IPL वाला जलवा, पांच गेंदों को पहुंचाया बाउंड्री के पार; Watch Video
ऑस्ट्रेलिया की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए मार्कस स्टॉयनिश ने सबसे ज्यादा 45 रनों की पारी खेली। इसके अलावा टिम डेविड ने 37 और स्टिव स्मिथ-मैथ्यू शॉर्ट ने 19-19 रनों की पारी खेली। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने अपने स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सेवल को भी टीम में शामिल किया था लेकिन मैक्सवेल भी मैच में कुछ खास नहीं कर पाए। मैक्सवेल के बल्ले से इस मैच में महज 12 रन ही निकले।
यह भी पढ़ें:- IND vs AUS 2nd T20: ईशान किशन ने जड़ा शानदार अर्धशतक, MS Dhoni को पीछे छोड़ हासिल की खास उपलब्धि
भारत की जीत के 5 हीरो
भारत की तरफ से तीन बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाए। रुतुराज गायकवाड़ 58, यशस्वी जायसवाल 53 और ईशान किशन ने 52 रनों की पारी खेली। इसके अलावा रिंकू सिंह ने नाबाद 31 और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 19 रनों की पारी खेली। लेकिन अर्धशतक लगाकर टॉप 3 बल्लेबाज भारत के लिए जीत के हीरो रहे। वहीं गेंदबाजी करते हुए रवि बिश्नोई ने तीन बड़े विकेट मैथ्यू शॉर्ट, टिम डेविड और जोश इंग्लिस के रूप में लिया। इसके बाद प्रसिद्ध कृष्णा ने स्टीव स्मिथ, सीन एबट और नाथन एलिस को पवेलियन भेज भारत को जीत तक पहुंचाया। यशस्वी, रुतुराज, ईशान, रवि बिश्नोई और कृष्णा भारत की जीत के हीरो रहे।
संबंधित खबरें
अभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
15 mins agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
1 hr agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
1 hr ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
1 hr agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
2 hrs agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
5 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
6 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
7 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines