IND vs AUS: 'ये है स्टार्क का तूफान'...पोज मारते रह गए Siraj.. गेंद ने उड़ा डाली गिल्लियां, देखें
Edited By Bhoopendra Rai

IND vs AUS 2nd odi Mohammed Siraj clean bowled by Mitchell Starc
Edited By Bhoopendra Rai

IND vs AUS 2nd odi Mohammed Siraj clean bowled by Mitchell Starc
IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम 117 रन पर समिट गई है। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजों ने टीम इंडिया को शुरुआत से ही बैकफुट पर रखा और एक के बाद एक विकेट निकालते गए। तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने इस मुकाबले में कसी हुई गेंदबाजी की और भारत के 5 बल्लेबाजों का शिकार किया। उन्होंने अंतिम विकेट के रूप में मोहम्मद सिराज की गिल्लियां उड़ाईं।
दरअसल, मिचेल स्टार्क कंगारू टीम के लिए 26वां ओवर डाल रहे थे। इस ओवर की पांचवी गेंद पर उन्होंने मोहम्मद सिराज को क्लीन बोल्ड कर दिया। इस गेंद पर सिराज पोज मारते रह गए और गेंद ने गिल्लियां उड़ा दीं। आउट होने के बाद वह निराश होकर पवेलियन लौटे। स्टार्क के इसी ओवर अक्षर पटेल 2 छक्के ठोक चुके थे, लेकिन उन्होंने चौथी गेंद पर सिंगल रन लेकर सिराज को स्ट्राइक दी थी, सिराज ने पांचवी गेंद तो निकाल दी, लेकिन आखिरी बॉल वह नहीं झेल पाए।
https://twitter.com/chill_babu/status/1637400246396542976?s=20
अगर मैच की बात करें तो भारत ने कुल 26 ओवर बैटिंग की। शुभमन गिल 0 पर आउट हुए थे। यह टीम इंडिया को पहला झटका था। इसके बाद टीम इंडिया ताश के पत्तों की तरह बिखरती गई। कुछ समय विराट ने क्रीज पर बिताया, लेकिन वह भी 31 रन बनाकर नाथन इल्स का शिकार बने। अंत में अक्षर पटेल ने 29 बॉल पर 29 रन बनाकर टीम इंडिया को 100 रनों के पार भेजा।
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल (w), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, स्टीवन स्मिथ (c), मारनस लेबुस्चगने, एलेक्स केरी (wk), कैमरन ग्रीन, मार्कस स्टोइनिस, सीन एबॉट, नाथन एलिस, मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: