IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला विशाखापट्टनम में खेला गया, जिसमें भारत को 10 विकेट से करारी हार मिली। इस हार के बाद रोहित शर्मा ने स्वीकार किया कि कुछ गलतियों की वजह से टीम को हार झेलने पड़ी। भारत ने पहले खेलते हुए 117 रन बनाए थे, इस छोटे से टारगेट को ऑस्ट्रेलिया ने 11 ओवर में ही हासिल कर लिया।
इस आर्टिकल में हम आपके लिए टीम इंडिया की हार के 5 बड़े कारण लेकर आए हैं। सबसे बड़ा कारण टीम इंडिया की खराब बल्लेबाजी रही, जिसे सबने देखा, इसे खुद कप्तान रोहित शर्मा ने भी स्वीकार किया है। नीचे पढ़िए भारतीय टीम की हार के 5 बड़े कारण…
और पढ़िए – IND vs AUS: क्या तीसरे वनडे में Suryakumar Yadav को मिलेगी जगह? जानें कप्तान रोहित शर्मा का जवाब
1. टॉप ऑर्डर फिर रहा फ्लॉप
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विशाखापट्टनम में खेले गए दूसरे वनडे में टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर फ्लॉप रहा। पहले मुकाबले में भी भारतीय सलामी बल्लेबाजों ने निराश किया था। यही गलती दोबारा दोहराई गई। टीम इंडिया को पहला झटका मैच की तीसरी गेंद पर शुभमन गिल के रूप में लग गया था। इसके बाद रोहित शर्मा आउट हुए। फिर एक के बाद एक बल्लेबाज आउट होते गए।
2. बीच के बल्लेबाजों ने भी किया निराश
भारतीय टीम के 4 बल्लेबाज शून्य पर आउट हुए, जबकि 6 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू पाए। सिर्फ रोहित शर्मा 13, विराट कोहली 31, रवींद्र जडेजा 16 और अक्षर पटेल ने 29 रन बनाए। कोई भी खिलाड़ी क्रीज पर लंबे समय तक नहीं रुक पाया। यही वजह है रही कि टीम इंडिया ज्यादा बड़ा स्कोर नहीं बना पाई और 117 रन पर सिमट गई। 50 ओवर के मैच में 117 रन बेहद कम माने जाते हैं, इस टारगेट को ऑस्ट्रेलिया ने 11 ओवर में हासिल कर लिया।
3. भारतीय गेंदबाज रहे बेअसर
भारत के पास डिफेंड करने के लिए ज्यादा बड़ा टारगेट तो नहीं था, लेकिन गेंदबाजों में वो लय नहीं दिखी, जिसके लिए वह जाने जाते हैं। यही वजह है कि 117 रन का स्कोर डिफेंड करने उतरे भारतीय गेंदबाज बेअसर साबित रहे और एक भी विकेट नहीं निकाल सके। कप्तान रोहित ने 11 ओवर के अंदर 5 गेंदबाजों को आजमाया, लेकिन किसी ने विकेट निकालकर नहीं दिया।
4. सूर्यकुमार यादव का बल्ला रहा खामोश
पहले वनडे में 0 पर आउट होने वाले सूर्या से सभी को उम्मीद थी कि वह चौथे नंबर पर कुछ बड़ा करेंगे, लेकिन उन्होंने दूसरे वनडे में भी निराश किया। वह एक बार फिर मिचेल स्टार्क की पहली ही गेंद पर आउट हो गए। स्टार्क ने उन्हें शून्य पर आउट करके पवेलियन भेजा। यादव को श्रेयस अय्यर के चोटिल होने पर मौका मिला था, जिस पर वह खरा नहीं उतर सके।
5. बल्लेबाजों ने दोहराई एक सी गलती
विशाखापट्टनम वनडे में टीम इंडिया के बल्लेबाज बांए हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के सामने बेबस दिखे। भारतीय बल्लेबाजों का शॉट सेलेक्शन बेहद कराब रहा। पिच में नहीं होने के चलते गेंद स्विंग हो रही थी, इसके बाद भी कप्तान रोहित शर्मा, शुभमन गिल, हार्दिक पंड्या ने ऑफ स्टम्प से बाहर जाती गेंदों को छेड़ा, जिसका खामिया उन्हें भुगतना पड़ा। इस मैच में हाथ के तेज गेंदबाजों के खिलाफ टीम इंडिया की कमजोर फिर उजागर हुई।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
1 hr agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
2 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
2 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
3 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
4 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
4 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
5 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
5 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
5 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines