IND vs AUS 2nd ODI: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच आज खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। वहीं टीम के गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने आते ही टीम इंडिया की हालत खराब करनी शुरू कर दी। उन्होंने पहले गिल को आउट किया वहीं बाद में रोहित और सूर्यकुमार का एक साथ विकेट ले लिया।
मिचेल स्टार्क की लहराती बॉल पर रोहित शर्मा आउट
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज गेंदबाज मिचेल स्टार्क भारत के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज में खतरनाक फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने दोनों टीमों के बीच खेले गए पहले वनडे में शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट झटके थे। दूसरे वनडे में उन्हें नई गेंद से बॉलिंग करने का मौका मिला और उन्होंने आते ही 3 विकेट ले लिए।
दरअसल पहले ओवर में शुभमन गिल का विकेट लेकर एक बार फिर से पांचवे ओवर में गेंदबाजी करने आए मिचेल स्टार्क ने आते ही रोहित शर्मा को परेशान करना शुरू कर दिया। उनसे बचने के लिए रोहित ने शॉट मारने की सोची लेकिन स्टार्क की गेंद लहरा गई और रोहित शर्मा का एज लग गया। जिसके बाद पीछे खड़े स्टीव स्मिथ ने शानदार कैच पकड़ लिया। इस प्रकार कप्तान 13 रन बनाकर चलते बने।
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल (w), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, स्टीवन स्मिथ (c), मारनस लेबुस्चगने, एलेक्स केरी (wk), कैमरन ग्रीन, मार्कस स्टोइनिस, सीन एबॉट, नाथन एलिस, मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
6 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
7 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
7 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
9 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
9 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
9 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
9 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
10 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
10 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines