IND vs AUS 1st Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज का आयोजन 9 फरवरी 2023 से भारत में किया जाना है। इस सीरीज का पहला मैच नागपुर में खेला जाएगा, जिसके लिए दोनों टीमों ने तैयारी शुरू कर दी है। इस मैच में भारतीय टीम की प्लेइंग 11 क्या होगी इसे लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है। इसी बीच भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी वसीम जाफर ने पहले टेस्ट के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है। उनकी टीम में कई रोचक नाम शामिल किए गए हैं।
रोहित-राहुल करेंगे ओपनिंग
भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी वसीम जाफर के मुताबिक नागपुर टेस्ट में भारतीय टीम को अपने मजबूत ओपनिंग जोड़ी केएल राहुल और रोहित शर्मा के साथ ही खेलना चाहिए। दोनों ही शानदार शुरुआत करते हैं और इनका कोर्डिनेशन भी ठीक है। इसके अलावा तीसरे नंबर पर चेतेश्वर पुजारा को चुना है वहीं चौथे नंबर पर विराट कोहली को जगह दी है।
श्रेयस अय्यर की जगह इस खिलाड़ी को दी जगह
श्रेयस अय्यर के चोटिल होने के बाद भारतीय टीम के पास टेस्ट में सबसे बड़ा सवाल पांचवे नंबर के खिलाड़ी को लेकर है। वसीम जाफर ने इसका जवाब दे दिया है और उन्होंने इस पोजिशन पर सूर्यकुमार यादव की जगह युवा खिलाड़ी शुभमन गिल को मौका दिया है। वसीम जाफर ने नंबर 6 पर विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत को रखा है।
गेंदबाजी में अक्षर की जगह इस खिलाड़ी को दिया मौका
जाफर ने नंबर 7 पर ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को चुना है। भारत की स्पिनरों के अनुकूल पिचों को देखते हुए वसीम जाफर ने अपनी बेस्ट प्लेइंग इलेवन में रविचंद्रन अश्विन और कुलदीप यादव दोनों को ही शामिल किया है वहीं अक्षर पटेल को बाहर रखा है। वहीं तेज गेंदबाजों में मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज को शामिल किया है।
और पढ़िए –WPL: सामने आया वुमन प्रीमियर लीग का शेड्यूल, इस दिन होगा ऑक्शन
Wasim Jaffer Playing 11: रोहित शर्मा, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, शुभमन गिल, केएस भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
ECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
13 mins agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
47 mins agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
1 hr agoरिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन है जारी
1 hr agoरोहित-विराट के फैंस के लिए खुशखबरी, नहीं बदलेगा IND vs SL मैच का वेन्यू
1 hr agoIND vs WI: टीम इंडिया को चौथे T20 मुकाबले में जीता सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
2 hrs agoIND vs WI: ICC ने रोवमैन पॉवेल और शेरफेन रदरफोर्ड को लगाई फटकार
2 hrs agoतुषार देशपांडे ने रणजी ट्रॉफी में हैट्रिक लेकर मुंबई की कराई बल्ले-बल्ले
2 hrs ago'आप मेरी फिटनेस देख सकते हैं…' मोहम्मद शमी ने आलोचकों को दिया करारा जवाब
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 मुकाबले में बड़ा रिकॉर्ड बना सकती है टीम इंडिया
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines