IND vs AUS: David Warner ने पूरी की भारतीय फैंस की मुराद, फोटो खिंचवाकर जीत लिया सभी का दिल, देखें वीडियो

IND vs AUS David Warner

IND vs AUS David Warner

IND vs AUS Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज का आयोजन 9 फरवरी 2023 से भारत में किया जाना है। ये सीरीज 4 मैचों की होगी। इस सीरीज का पहला मैच नागपुर में खेला जाएगा जिसके लिए दोनों टीमों ने तैयारी शुरू कर दी है। इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से उनके ओपनर डेविड वॉर्नर भारत के लिए बड़ी परेशानी साबित हो सकते हैं। वॉर्नर खतरनाक फॉर्म में हैं और बेंगलुरू में सेशन समाप्त करने के बाद अब टीम के साथ नागपुर पहुंच गए हैं। वहीं बेंगलुरू एयरपोर्ट पर उन्हें कई इंडियन फैंस मिले जिनके साथ उन्होंने फोटो भी खिचाया।

विज्ञापन

डेविड वॉर्नर ने भारतीय फैंस के साथ खिचाई फोटो

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी डेविड वॉर्नर भारत में भी खूब पॉपुलर हैं। वे लंबे समय तक आईपीएल की टीम सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान रहे हैं और हर साल इस टूर्नामेंट में खेलते भी हैं जिसके चलते भारतीय फैंस उन्हें काफी पसंद करते हैं। वॉर्नर को भी इंडिया के काफी लगाव है और वे कई बार भारतीय गानों पर डांस के वीडियो भी शेयर करते रहते हैं। ऐसे में जब वॉर्नर बेंगलुरू एयरपोर्ट पहुंचे तो फैंस ने उन्हे घेर लिया और फोटो की मांग की जिसपर वॉर्नर ने खुशी खुशी सभी के साथ फोटो क्लिक की। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग वॉर्नर की खूब तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

भारत में टेस्ट औसत बेहद कम

बता दें कि डेविड वॉर्नर का भारत में प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। ओपनर बैटर डेविड वॉर्नर ने ऑस्ट्रेलिया में 58 से ज्‍यादा की औसत से रन बनाए हैं। हालांकि, भारत में उनका औसत 24 के करीब है। वॉर्नर ने भारत में 18 टेस्ट मैच में सिर्फ 35 के औसत से 1148 रन ही बनाए हैं।

विज्ञापन

भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम:

पैट कमिंस (कप्तान), एश्टन एगर, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स केरी, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, पीटर हैंड्सकॉम्ब, ट्रैविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन ल्योन, लांस मॉरिस, टॉड मर्फी, मैथ्यू रेनशॉ, स्टीव स्मिथ , मिचेल स्टार्क, मिचेल स्वेपसन, डेविड वार्नर।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ