Arpit Pandey
Read More
---विज्ञापन---
Ravindra Jadeja: भारतीय स्पिनरों के आगे ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज पानी भरते हुए नजर आ रहे हैं। टेस्ट के नंबर वन बल्लेबाज Marnus Labuschagne भी भारतीय स्पिनर रवींद्र जडेजा के आगे बेबस नजर आए। जडेजा ने Marnus Labuschagne को lbw कर दिया। जिससे वह निराश पवेलियन लौट गए।
रवींद्र जडेजा ने आते ही अपनी बॉलिंग से कंगारू बल्लेबाजों का परेशान करना शुरू कर दिया। रवींद्र जडेजा शानदार अंदाज में बॉलिंग कर रहे थे। ऐसे में भारतीय स्पिनरों को संभालने की जिम्मेदारी लाबुसेन के कंधों पर थी। लाबुसेन से ऑस्ट्रेलिया को बहुत उम्मीदे थी। लेकिन रवींद्र जडेजा के आगे वह कुछ नहीं कर पाए।
और पढ़िए – IND-W vs PAK-W: भारत और पाकिस्तान में कौन किसपर भारी ? यहां देखें हेड टू हेड रिकॉर्ड
Absolutely plumbed – Ravindra Jadeja gets the No.1 Test batsman again. pic.twitter.com/HhltkXki1R
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) February 11, 2023
रवींद्र जडेजा ने सीधी गेंद डाली जो कंगारू बल्लेबाज Marnus Labuschagne के पेड से टकराई। जिसके बाद भारतीय फील्डरों ने जोरदार अपील मारी और अंपायर ने उंगली उठा दी। Labuschagne ने रिव्यू भी लिया। लेकिन थर्ड अंपायर ने ऑनफील्ड अंपायर का फैसला बरकारर रखा और Labuschagne निराश होकर वापस पवेलियन लौट गए।
और पढ़िए – IND vs AUS 1st Test, Day 3 Live Score: ऑस्ट्रेलिया को लगा 8वां झटका, जीत से दो विकेट दूर भारतीय टीम
https://twitter.com/utsav045/status/1624309232198893571?s=20&t=Jyjplb7PytXM_N23VlsZAQ
दूसरी पारी में कंगारू टीम पूरी तरह से लड़खड़ा गई है। भारतीय स्पिनरों के आगे कंगारू बल्लेबाज बैटिंग करना तो दूर खड़े भी नहीं हो रहे हैं। आया राम गया राम की तर्ज पर ऑस्ट्रेलिया के 6 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए हैं। हालांकि स्टीव स्मिथ ने एक तरफ से मोर्चा संभाल रखा है। फिलहाल भारतीय टीम की पहली पारी के आधार पर 150 से ज्यादा रनों से पीछे चल रही है। भारत ने पहली पारी में 400 रन बनाए थे।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।