IND vs AUS: नागपुर में भारत ने रचा इतिहास...ऑस्ट्रेलिया को पारी और 132 रनों से दी करारी मात
Edited By Siddharth Sharma

IND vs AUS 1st Test, Day 3 Live updates
Edited By Siddharth Sharma

IND vs AUS 1st Test, Day 3 Live updates
IND vs AUS 1st Test Live: नागपुर टेस्ट में भारत ने इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत नागपुर में खेले गए पहले टेस्ट में पारी और 132 रनों से जीत दर्ज की है। भारत ने पहले ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 177 पर समेटा था। फिर पहली पारी में खेलते हुए 400 रन बनाए और 223 रनों की लीड लेकर ऑस्ट्रेलिया को 91 रन पर ही समेट दिया। इस तरह भारत ने पारी और 132 रनों से कंगारुओं को करारी मात दी है।
टीम इंडिया के लिए दूसरी पारी में रविचंद्रन अश्विन ने पांच, जबकि रवींद्र जडेजा ने 2, शमी ने 2 और अक्षर पटेल ने 1 विकेट लिया।
टेस्ट के इतिहास में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पारी और रनों के अंतर के मामले में तीसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। नागपुर से पहले टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 1997/98 में कोलकाता में पारी और 219 रन के बड़े अंतर से हराया था। इसके बाद भारतीय टीम ने 2012/13 में ऑस्ट्रेलिया को पारी और 135 रनों से मात दी थी। अब नागपुर में भारत ने कंगारू टीम को पारी और 132 रनों से शिकस्त दी है।
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रीकर भरत (w), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मारनस लाबुस्चगने, स्टीवन स्मिथ, मैट रेनशॉ, पीटर हैंड्सकॉम्ब, एलेक्स केरी (डब्ल्यू), पैट कमिंस (सी), नाथन लियोन, टॉड मर्फी, स्कॉट बोलैंड
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं, साथ ही डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में मैच का लुत्फ उठा सकते हैं।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिज्नी हॉटस्टार एप पर देख सकते हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: