IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत पहला टेस्ट मैच नागपुर में शुरू हो गया है। कंगारू टीम के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी है, जबकि टीम इंडिया आज पहले गेंदबाजी कर रही है। टीम इंडिया के लिए मोहम्मद सिराज पूरे रंग में दिखे और अपने कप्तान की उम्मदीों पर खतरा उतरते हुए कंगारू टीम के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा का खेल कर दिया।
इस तरह आउट हुए उस्मान ख्वाजा
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज पारी का दूसरा और खुद का पहला ओवर लेकर आए थे। अपने पहले ही ओवर की पहली गेंद पर सिराज ने सीधे स्टंप में गेंद डाली, जिस पर उस्मान ख्वाजा चारों खाने चित हो गए और गेंद सीधा पैर में जा लगी। अपील होने पर अंपायर ने बल्लेबाज को LBW आउट करार दे दिया।
और पढ़िए – ये है असली मजा…अश्विन अन्ना ने उंगली घुमाकर लाबुशेन को क्या बताया, देखें Video
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट लाइव स्कोर
अगर मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन 30 ओवर का खेल होने तक 2 विकेट के नुकसान पर 76 रन बना लिए हैं। क्रीज पर मार्नस लाबुशेन 47 जबकि स्टीव स्मिथ 18 रन बनाकर टिके हुए हैं। टीम इंडिया के लिए मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज ने 1-1 विकेट झटका है।
और पढ़िए – कोहली का बल्ला चलेगा या नहीं? नागपुर टेस्ट के बीच Harbhajan Singh ने कर डाली ये बड़ी भविष्यवाणी
टीम इंडिया की प्लेइंग 11
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज
ऑस्ट्रेलिया का खेल 11
डेविड वार्नर, उस्मान ख्वाजा, मारनस लाबुस्चगने, स्टीवन स्मिथ, मैट रेनशॉ, पीटर हैंड्सकॉम्ब, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), नाथन लियोन, टॉड मर्फी, स्कॉट बोलैंड
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
15 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
48 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines