IND vs AUS 1st Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच आज से नागपुर में खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने बल्लेबाजी का फैसला किया और मात्र 177 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। जिसके जवाब में भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत की और 50 रनों की साझेदारी भी की हालांकि दिन के आखिरी ओवरों में ऑस्ट्रेलिया के युवा गेंदबाज टॉड मर्फी ने इस जोड़ी को तोड़ते हुए केएल राहुल को आउट कर दिया।
मर्फी की गेंद पड़ नहीं पाए राहुल, दे दिया आसान कैच
शादी करने के बाद भारतीय टीम में वापसी कर रहे उप-कप्तान केएल राहुल ने पारी की शुरुआत धीमी की और कप्तान रोहित शर्मा का स्कोरबोर्ड आगे बढ़ाने में साथ दिया। हालांकि वे शुरूआत से ही कुछ खास लय में नजर नहीं आ रहे थे और झटपटा रहे थे जिसका फायदा उठाते हुए 23वें ओवर में टेड मर्फी ने उन्हें परेशान करना शुरू किया और अंत में ओवर की पांचवी गेंद आगे की तरफ डाली जिसने टप्पा पड़ते ही टर्न ले लिया। गेंद राहुल के बल्ले के एज से टकराई और ज्यादा दूर नहीं गई जिसे मर्फी ने आसानी से पकड़ लिया। इस प्रकार केएल राहुल एक बार फिर से कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए और ट्विटर पर उनकी फिर से आलोचना होनी शुरू हो गई।
https://twitter.com/Cricketfiles18/status/1623640138881585153
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रीकर भरत (w), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मारनस लाबुस्चगने, स्टीवन स्मिथ, मैट रेनशॉ, पीटर हैंड्सकॉम्ब, एलेक्स केरी (डब्ल्यू), पैट कमिंस (सी), नाथन लियोन, टॉड मर्फी, स्कॉट बोलैंड
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
1 hr agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
2 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
2 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
3 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
4 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
4 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
5 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
5 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
5 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines