IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा नागपुर टेस्ट रोमांचक होता जा रहा है। टीम इंडिया ने लिए रवींद्र जडेजा ने लंच के बाद 2 गेंद पर लगातार 2 विकेट ले लिए हैं। उन्होंने 35वें ओवर की चौथी और पांचवी गेंद पर मार्नस लाबुशेन और मैट रेनशॉ को आउट किया। अब 37 ओवर के बाद 4 विकेट के नुकसान पर ऑस्ट्रेलिया ने 84 रन बनाए हैं।
इस तरह आउट हुए मार्नस लाबुशेन
जडेजा ने मार्नस लाबुशेन को जडेजा ने मिडल स्टंप पर गेंद डाली थी। जो पकड़कर टर्न हुई और बाहर की तरफ गई। यहीं बल्लेबाज गच्चा खा गया और विकेटकीपर श्रीकर भरत ने गिल्लियां बिरेख दीं। इस गेंद को खेलने के लिए लाबुशेन बाहर निकले थे, जब तक वह वापस क्रीज में जाते तब तक विकेटकीपर ने उनका खेल कर दिया था।
और पढ़िए – आते ही वापस लौट गए Renshaw, जडेजा ने दिन में दिखा दिए तारे, देखें video
लाबुशेन ने बनाए 49 रन
आउट होने के बाद मार्नस लाबुशेन बेहद दुखी नजर आए। उन्हें अपने विकेट पर पछतावा हुआ है। आउट होने के बाद वह निराश होकर पवेलियन लौटे। वो टीम के लिए स्मिथ के साथ मजबूत पार्टनरशिप बना रहे थे, लेकिन जडेजा के सामने उनकी गाड़ी ज्यादा नहीं चल पाई। मार्नस ने 123 गेंद में 49 रन बनाए। इस पारी में उनके बल्ले से 8 चौके निकले।
और पढ़िए – 23 चौके 3 छक्के…इस खिलाड़ी ने दोहरा शतक ठोक मचाई तबाही…फिर खटखटाया टीम इंडिया का दरवाजा
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया नागपुर टेस्ट लाइव
अगर मैच की बात करें तो नागपुर टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही है। टीम ने 39 ओवर का खेल होने तक 4 विकेट खोकर 85 रन बना लिए हैं। स्टीव स्मिथ 25, जबकि पीटर हैंड्सकॉब 0 पर नाबाद हैं।
टीम इंडिया की प्लेइंग 11
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज
ऑस्ट्रेलिया का खेल 11
डेविड वार्नर, उस्मान ख्वाजा, मारनस लाबुस्चगने, स्टीवन स्मिथ, मैट रेनशॉ, पीटर हैंड्सकॉम्ब, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), नाथन लियोन, टॉड मर्फी, स्कॉट बोलैंड
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
हैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
22 mins agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
32 mins agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
1 hr agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
1 hr agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
1 hr agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
2 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
2 hrs agoरिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन है जारी
2 hrs agoरोहित-विराट के फैंस के लिए खुशखबरी, नहीं बदलेगा IND vs SL मैच का वेन्यू
3 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया को चौथे T20 मुकाबले में जीता सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines