हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs AUS 1st Test, Day 2: दूसरे दिन का खेल समाप्त, भारत को 144 रनों की बढ़त, रोहित का शतक, जडेजा और अक्षर की फिफ्टी, Score 321/7

विज्ञापन
IND vs AUS 1st Test, Day 3 Live updates

IND vs AUS 1st Test Live: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नागपुर में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का दूसरा दिन समाप्त हो गया है। इस मैच में टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने बल्लेबाजी का फैसला किया। वहीं रविंद्र जडेजा और अश्विन के कहर के चलते वे 177 रनों पर ही ऑलआउट हो गए। जिसके बाद भारतीय टीम की बल्लेबाजी जारी है। दूसरे दिन की समाप्ति के बाद भारतीय टीम ने सात विकेट के नुकसान पर 321 रन बना लिए हैं और 144 रनों की बढ़त हासिल कर ली है।

और पढ़िए – Bumrah के साथ क्या है समस्या, कब तक करेंगे मैदान में वापसी? जानिए

IND vs AUS 1st Test,Day 2 Live Updates: यहां देखें पल-पल की अपडेट

  • दूसरे दिन का खेल समाप्त, भारत ने बनाई 144 रनों की बढ़त
  • रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल क्रीज पर मौजूद, भारत का स्कोर 300 के पार
  • रविंद्र जडेजा ने जड़ा अर्धशतक, भारत का स्कोर 257/7
  • भारतीय टीम को लगा एक और झटका, केएस भरत 8 रन बनाकर आउट
  • भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका, कप्तान रोहित शर्मा 120 रन बनाकर आउट
  • रोहित शर्मा और जडेजा क्रीज पर मौजूद, भारत का स्कोर 200 के पार
  • रोहित शर्मा ने जड़ा 9वां टेस्ट शतक, मजबूत स्थिति में भारत
  • भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका, टॉड मर्फी की गेंद पर विराट कोहली हुए आउट
  • रोहित शर्मा और विराट कोहली क्रीज पर मौजूद, लंच तक भारत का स्कोर 151/3
  • भारतीय टीम को लगा दूसरा झटका, रविचंद्रन अश्विन 23 रन बनाकर आउट
  • दूसरे दिन का खेल शुरू, रोहित शर्मा और रविचंद्रन अश्विन क्रीज पर मौजूद

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रीकर भरत (w), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मारनस लाबुस्चगने, स्टीवन स्मिथ, मैट रेनशॉ, पीटर हैंड्सकॉम्ब, एलेक्स केरी (डब्ल्यू), पैट कमिंस (सी), नाथन लियोन, टॉड मर्फी, स्कॉट बोलैंड

और पढ़िए – गेंद से नहीं बल्ले से मचाया Axar Patel ने गदर, इस तरह पूरा किया अर्धशतक

विज्ञापन

IND vs AUS 1st Test Live Streaming: टीवी पर ऐसे देखें लाइव

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं, साथ ही डीडी स्‍पोर्ट्स पर फ्री में मैच का लुत्फ उठा सकते हैं।

IND vs AUS 1st Test Online Streaming: मोबाइल पर ऐसे देखें लाइव

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिज्नी हॉटस्टार एप पर देख सकते हैं।

विज्ञापन

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola