हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs AUS 1st T20I: बारिश बनेगी विलेन! 5-5 ओवर का होगा पहला टी20? क्या है Weather Report

India vs Australia T20 Series 2023, 1st T20I Weather Report: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विशाखापट्टनम में पांच मैचों की सीरीज का पहला टी20 खेला जाएगा।

विज्ञापन
IND vs AUS 1st T20I Visakhapatnam Weather Report Rain prediction India vs Australia t20 series 2023

IND vs AUS 1st T20I, Weather Report: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज 23 नवंबर 2023 से होने जा रहा है। पहला मैच विशाखापट्टनम में शुरू होगा। पर इस मैच में बारिश का खतरा मंडरा रहा है। पिछले 48 घंटों में यहां रुक-रुक कर बारिश होती रही है। वहीं मैच के दौरान भी बारिश का पूर्वानुमान है। ऐसे में अब पहले टी20 से पूर्व बारिश के विलेन बनने की चर्चा होने लगी है। तो आइए विस्तार से जानते हैं कि मौसम का क्या हाल रहेगा?

क्या होगा मौसम का मिजाज?

अगर मौसम के मिजाज की बात करें तो विशाखापट्टनम में मैच का लाइव एक्शन शाम 7 बजे से शुरू होगा। इस मैच के दौरान बारिश के 60 प्रतिशत आसार बताए जा रहे हैं। यानी बारिश के कारण मैच में रुक-रुक कर बाधा उत्पन्न हो सकती है। अगर रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी तो डकवर्थ लुईस भी एक्शन में आ सकता है। वहीं इतना ही नहीं अंत में 5-5 ओवर का मैच होने की भी संभावना है। टी20 क्रिकेट में आखिरी उम्मीद होती है कि 5-5 ओवर का मैच हो सकता है। यही इस मैच को लेकर है कि अगर बारिश आई तो 5-5 ओवर के मैच के भी आसार बन सकते हैं।

यह भी पढ़ें:- IND vs AUS: सूर्यकुमार यादव के सामने पहले मैच में ही बड़ा सिरदर्द, Playing 11 में एक जगह के तीन दावेदार

विज्ञापन

सूर्यकुमार यादव की होगी परीक्षा?

इस मुकाबले के साथ सूर्यकुमार यादव इंटरनेशनल क्रिकेट में कप्तानी का सिलसिला शुरू करेंगे। यह उनका पहला मैच होगा जहां वह टीम इंडिया की कप्तानी करते नजर आएंगे। वहीं वर्ल्ड कप में मिली हार के बाद उनके ऊपर सवाल उठ रहे थे। इसी बीच उनको कप्तानी मिली और यहां उनकी खुद को साबित करने के लिए कड़ी परीक्षा होगी। पांच मैचों की यह टी20 सीरीज 23 नवंबर से 3 दिसंबर तक खेली जाएगी। टी20 में वह जरूर दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज हैं लेकिन वनडे क्रिकेट में लगातार मौके मिलने के बाद भी वह खुद को साबित नहीं कर पाए हैं।

यह भी पढ़ें:- T20 World Cup 2024: ‘रोहित शर्मा करें कप्तानी और विराट कोहली…,’ गौतम गंभीर का टी20 वर्ल्ड कप को लेकर बयान

विज्ञापन

भारतीय टीम का स्क्वॉड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़ (उप-कप्तान), इशान किशन, शिवम दुबे, यशस्वी जयसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, मुकेश कुमार, आवेश खान।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola