IND vs AUS: भारतीय टीम ने पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 2 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। भारत की इस जीत में कई खिलाड़ियों का योगदान रहा। सबसे बड़ा योगदान बताया जा रहा था कप्तान सूर्यकुमार यादव का जिन्होंने 42 गेंदों पर 80 रनों की पारी खेली। उसके बाद ईशान किशन जिन्होंने 58 रन बनाए और अंत में रिंकू सिंह जिन्होंने 14 गेंदों पर 22 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। पर एक ऐसा खिलाड़ी भी है जिसका नाम शायद हर कोई नहीं ले रहा लेकिन फिर भी उसका योगदान जीत में अहम था।
कौन है वो जीत का असली हीरो?
अगर इस जीत के असली हीरो की बात कर रहे हैं तो पहले यह बता दें कि मैच किस मोड़ पर खत्म हुआ। भारत को लगभग आखिरी गेंद पर 2 विकेट से जीत मिली। ऑस्ट्रेलिया ने पहले खेलते हुए टीम इंडिया को 209 रनों का लक्ष्य दिया था। अगर यहां से कंगारू टीम ने 10-15 रन और ज्यादा बना लिए होते तो भारत को जीतने में दिक्कत हो सकती थी। इसका श्रेय जाता है 4 ओवर में महज 29 रन देने वाले मुकेश कुमार को। इतना ही नहीं मुकेश ने आखिरी ओवर में सिर्फ 5 रन दिए थे जब उनके सामने थे टिम डेविड और मार्कस स्टॉयनिस जैसे स्ट्राइकर।
यह भी पढ़ें:- IND vs AUS: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया; सूर्यकुमार यादव ने धोया, रिंकू सिंह ने दिलाई जीत
मुकेश कुमार रहे सबसे किफायती गेंदबाज
भारतीय टीम के लिए इस मैच में सभी गेंदबाजों ने 8 या 10 या उससे ऊपर की इकॉनमी से रन लुटाए थे। वहीं मुकेश कुमार इकलौते ऐसे खिलाड़ी थे जिनकी इकॉनमी 8 से भी कम रही। टी20 में यह शानदार है। उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 29 रन दिए। विकेट उन्हें जरूर नहीं मिला लेकिन आखिरी ओवर में सिर्फ 5 रन देकर उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को 220 रन तक पहुंचने से रोका था। अगर ऐसा होता तो शायद इस मैच का परिणाम कुछ और ही होता।
यह भी पढ़ें:- IND vs AUS: रवि बिश्नोई की पहले टी20 में जमकर हुई धुनाई, शर्मनाक रिकॉर्ड की लिस्ट में जुड़ा नाम
कप्तान ने भी स्वीकारा
मुकेश कुमार की तारीफ टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव से लेकर कमेंटेटर्स व क्रिकेट एक्सपर्ट तक सभी ने की। खासतौर से स्लॉग ओवर्स में उनकी यॉर्कर काबिल-ए-तारीफ थीं। सूर्यकुमार यादव ने कहा कि, ऑस्ट्रेलिया 225-230 तक जाती दिख रही थी। अगर ऐसा होता तो दिक्कत हो जाती। 16 से 20 ओवर तक गेंदबाजों ने अच्छा किया। वहीं आकाश चोपड़ा बोले कि, मुकेश का आखिरी ओवर शानदार था जिसमें उन्होंने सिर्फ 5 रन दिए। अगर ऐसा नहीं हुआ होता और 15 रन तक गए होते तो भारत को 220 रन का लक्ष्य मिलता, जिसे चेज करना आसान नहीं होता।
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
21 mins ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
28 mins agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
1 hr agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
2 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
3 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
4 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
12 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
12 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines