IND vs AUS, Josh Inglis Century: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विशाखापट्टनम में पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में टॉस जीतकर भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दोनों टीमों के लिए इस मैच में युवा खिलाड़ियों की फौज दिखी। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत तेज रही। फिर कुछ हद तक स्पिनरों ने संभाला लेकिन उसके बाद जोश इंग्लिस जैसे ही क्रीज पर आए, उन्होंने गेंदबाजों की क्लास लगाना शुरू कर दी। इंग्लिस ने 47 गेंदों पर ही शतक ठोक दिया।

जोश इंग्लिस का धमाल

जोश इंग्लिस ने 50 गेंदों की अपनी इस पारी में धुआंधार 110 रन बनाए। उन्होंने अपने इस शतक से रिकॉर्ड बना दिया। वह सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी तो बने लेकिन अपने देश ऑस्ट्रेलिया के लिए। उन्होंने पूर्व कप्तान एरोन फिंच के रिकॉर्ड को बराबर कर लिया। वैसे तो टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड नेपाल के कुशल मल्ला के नाम है जिन्होंने 34 गेंदों पर सेंचुरी जड़ी थी। इंग्लिस ने इस पारी में 11 चौके और आठ छक्के लगाए।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

AUS के लिए सबसे तेज शतक

  • एरोन फिंच- 47 गेंद, 2013 (बनाम इंग्लैंड)
  • जोश इंग्लिस- 47 गेंद, 2023 (बनाम भारत)
  • ग्लेन मैक्सवेल- 49 गेंद, 2016 (बनाम श्रीलंका)
  • ग्लेन मैक्सवेल- 50 गेंद, 2019 (बनाम भारत)
  • डेविड वॉर्नर- 56 गेंद, 2019 (बनाम श्रीलंका)

यह भी पढ़ें: श्रीसंत फिर से विवादों में; पूर्व गेंदबाज के खिलाफ धोखाधड़ी के केस में दर्ज हुई FIR

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:- IPL 2024 से बाहर हुआ स्टार खिलाड़ी, चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बहुत बड़ा झटका

---विज्ञापन---

भारत को मिला 209 का लक्ष्य

इस पारी की बात करें तो इंग्लिस के 110 और स्टीव स्मिथ के 52 रनों की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट पर 208 रन बनाए। दूसरे विकेट के लिए इन दोनों ने 130 रन जोड़े थे। भारत के लिए रवि बिश्नोई और प्रसिद्ध कृष्णा को एक-एक सफलता मिली। मुकेश कुमार 4 ओवर में 29 रन देकर सबसे किफायती रहे। उनके अलावा सभी की जमकर पिटाई हुई है।

(crmgco.com)