IND vs AUS: इंडिया और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच पहले वनडे में कंगारू टीम को बड़ा झटका लगा है। तेजी से रन बना रहे मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) को सर रविंद्र जड़ेजा (Ravindra Jadeja) ने चलता किया, जड़ेजा की की गेंद पर मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) ने मिचेल मार्श का शानदार कैच लपका।
जडेजा की गेंद पर गच्चा खा गए मार्श
मिचेल मार्श तेजी से बल्लेबाजी कर रहे थे, मार्च सभी भारतीय गेंदबाजों को टारगेट कर रहे थे। लेकिन रविंद्र जड़ेजा की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में वह अपना विकेट दे बैठे। मार्श ने सीधा स्ट्रेट डाइव लगाने के चक्कर में शॉट को मिसटाइम खेल बैठे, गेंद उनके बल्ले का किनारा लेते हुए सीधी हवा में उछली जहां मोहम्मद सिराज ने उनका जबरदस्त कैच पकड़ा।
और पढ़िए – IND vs AUS: ऑस्ट्रेलियाई टीम को लगा बड़ा झटका, बिना मैच खेले ही घर लौटा ये धाकड़ बल्लेबाज
https://twitter.com/imNareshraj101/status/1636665551044083714?s=20
और पढ़िए –IND vs AUS 1st ODI Live: ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका, कुलदीप की गेंद पर मार्नस लाबुशेन आउट
मार्श ने खेली 81 रनों की पारी
मिचेल मार्श ने टीम इंडिया के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। उन्होंने 65 गेंदों में 81 रनों की शानदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 10 शानदार चौके और 5 जबरदस्त छक्के लगाए। मिचेल मार्श ने एक से बढ़कर एक चौके छक्के लगाए। वह तेजी से शतक की तरफ बढ़ रहे थे, लेकिन रविंद्र जडेजा उन्हें चलता कर दिया।
पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया अच्छी शुरुआत के बाद अब दवाब में आ गई है। इंडियन गेंदबाजों ने 4 कंगारू बल्लेबाजों को आउट किया है। फिलहाल भारतीय गेंदबाज चढ़कर बॉलिंग कर रहे हैं। अब तक मोहम्मद सिराज, रविंद्र जडेजा, हार्दिक पांड्या और कुलदीप यादव को 1-1 विकेट मिला है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
14 mins agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
49 mins agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
1 hr agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
1 hr agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
3 hrs ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
3 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
3 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines