IND vs AUS: ऑस्ट्रेलियाई टीम को लगा बड़ा झटका, बिना मैच खेले ही घर लौटा ये धाकड़ बल्लेबाज

IND vs AUS Alex Carey

IND vs AUS Alex Carey

IND vs AUS 1st ODI: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच आज वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल टीम के स्टार खिलाड़ी और विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी बीमार हो गए हैं और वापस ऑस्ट्रेलिया लौट गए हैं।

विज्ञापन

बता दें कि इस मैच में टॉस के समय जब स्टीव स्मिथ ने प्लेइंग 11 का ऐलान किया तो हर कोई हैरान रह गया। दरअसल टीम में ओपनर डेविड वॉर्नर और विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी भी मौजूद नहीं थे। जिसके बाद स्टीव स्मिथ ने बताया कि डेविड वॉर्नर बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान लगी चोट से अभी भी पूरी तरह से उभर नहीं पाए हैं इसीलिए नहीं खेल रहे हैं।

विज्ञापन

स्टीव स्मिथ ने एलेक्स कैरी को लेकर कही ये बात

पैट कमिंस की गैर मौजूदगी में कप्तानी कर रहे स्टीव स्मिथ ने मुंबई वनडे मैच में टॉस दौरान इस बात की जानकारी दी है कि विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी बीमार हैं। कप्तान स्मिथ ने ये भी जानकारी दी है कि एलेक्स कैरी घर चले गए हैं और इसी वजह वह तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं, जिसकी शुरुआत आज से हो चुकी है।

विज्ञापन

स्मिथ ने कहा कि – ‘एलेक्स कैरी बीमार हैं, इसलिए वह घर चले गए हैं। जोश इंगलिस आज विकेटकीपर के तौर पर खेलेंगे। डेविड वॉर्नर अभी पूरी तरह से फिट नहीं हैं, इसलिए मिचेल मार्श ओपनिंग करेंगे।’ डेविड वॉर्नर को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे टेस्ट मैच के दौरान हाथ में चोट लगी थी। इसके बाद वे घर चले गए थे, लेकिन अभी तक उस चोट से उबर नहीं पाए हैं।’

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, स्टीवन स्मिथ (c), मारनस लाबुस्चगने, जोश इंगलिस (w), कैमरन ग्रीन, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, सीन एबॉट, मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा

भारत (प्लेइंग इलेवन): शुभमन गिल, इशान किशन (wk), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या (C), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ