हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs AUS 1st ODI Preview: KL Rahul के पास फॉर्म साबित करने का मौका, प्लेइंग इलेवन में मिलेगी जगह?

विज्ञापन
IND vs AUS 1st ODI KL Rahul

नई दिल्ली: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज की शुरुआत शुक्रवार को वानखेड़े स्टेडियम में होगी। सीरीज का दूसरा मैच 19 मार्च को विशाखापत्तनम और तीसरा मुकाबला 22 मार्च को चेन्नई में खेला जाएगा। वनडे वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया के लिए ये साल काफी व्यस्त होगा। टीम इंडिया ने पहले महीने में ही छह वनडे खेल लिए हैं और विश्व कप के लिए उनकी तैयारियों का दूसरा चरण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से शुरू होगा, जिसके बाद वेस्ट इंडीज में तीन मैचों की सीरीज होगी, फिर पाकिस्तान या यूएई में एशिया कप होगा। सितम्बर 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे होंगे। विश्व कप अक्टूबर-नवम्बर में खेला जाएगा।

क्लीन स्वीप की उम्मीद

जनवरी में भारत ने श्रीलंका को 3-0 से क्लीन स्वीप किया था जिसके बाद न्यूजीलैंड को भी 3-0 से क्लीन स्वीप किया था। भारत ने हैदराबाद में 12 रन, रायपुर में आठ विकेट और इंदौर में 90 रन से जीत हासिल की थी। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक और क्लीन स्वीप की उम्मीद करेगी, लेकिन पिछली दो क्लीन स्वीप के मुकाबले यह आसान नहीं होगा।

और पढ़िए –WPL 2023: Delhi Capitals टॉस जीतकर पहले चुनी गेंदबाजी, जानिए दोनों टीमों की प्लेइंग-11

विज्ञापन

और पढ़िए –NEP vs UAE: यूएई के साथ हो गई बेईमानी? खिलाड़ियों ने जताई हैरानी, देखें वीडियो

स्टीव स्मिथ होंगे कप्तान

टेस्ट सीरीज के मध्य में ऑस्ट्रेलिया के नियमित कप्तान और प्रमुख तेज गेंदबाज पैट कमिंस अपनी मां के निधन के कारण देश वापस लौट गए हैं। कमिंस की जगह स्टीव स्मिथ ने तीसरे और चौथे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी की थी। वनडे सीरीज में भी वही कप्तान होंगे। हालांकि वनडे क्रिकेट को देखते हुए स्पिन का खतरा ज्यादा नहीं होगा, जिससे ऑस्ट्रेलिया के वनडे एक्सपर्ट राहत की सांस लेंगे। भारत पहले वनडे में अपने नियमित कप्तान रोहित शर्मा के बिना उतरेगा। वह साले की शादी के लिए छुट्टी लेकर गए हैं। उनकी अनुपस्थिति में उपकप्तान हार्दिक पांड्या कप्तानी की जिम्मेदारी संभालेंगे।

विज्ञापन

श्रेयस अय्यर चोट के कारण बाहर

मेजबान टीम को मध्य क्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के पीठ की चोट के कारण सीरीज से बाहर हो जाने से पहले ही बड़ा झटका लगा है। वहीं तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति में मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज तेज गेंदबाजी का भार संभालेंगे। उनके साथ युवा तेज गेंदबाज उमरान मालिक, शार्दुल ठाकुर, जयदेव उनादकट और कप्तान हार्दिक चयनकर्ताओं को तेज गेंदबाजी विभाग को आंकने का एक और मौका देंगे।

और पढ़िए –IND vs AUS: हार्दिक पांड्या ने टेस्ट में वापसी पर दिया बड़ा बयान, कही दिल छूने वाली बात

विज्ञापन

केएल राहुल के पास मौका

बल्लेबाजी में केएल राहुल को विश्व कप टीम में अपनी जगह बनाने के लिए एक और मौका मिलेगा। हालांकि ये देखना होगा कि ईशान किशन या उनमें से कप्तान हार्दिक पांड्या किस पर भरोसा जताते हैं। उन्हें खराब फॉर्म के चलते टेस्ट टीम से बाहर कर दिया गया था। दूसरी तरफ शुभमन गिल न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछली वनडे सीरीज में शानदार फॉर्म में थे। गिल ने पहले मैच में दोहरा शतक और तीसरे मैच में शतक बनाया था। उन्होंने अहमदाबाद में चौथे टेस्ट में भी शतक बनाया। इस टेस्ट में स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने शानदार 186 रन बनाकर अपनी फॉर्म वापस हासिल की थी। सूर्यकुमार यादव, आलराउंडर हार्दिक पांड्या और शार्दुल ठाकुर के होने से भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद करेगा। दोनों टीमें पहले एकदिवसीय के साथ साथ सीरीज पर कब्जा जमाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा देंगी।

इनपुट्स: न्यूज़ एजेंसी

विज्ञापन

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

(freebasstranscriptions.com)

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola