ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 7 विकेट से पर्थ वनडे मैच जीत लिया. डकवर्थ लुईस नियम के कारण ऑस्ट्रेलिया को 26 ओवरों में 131 रनों का लक्ष्य मिला. कप्तान मिचेल मार्श ने नाबाद 46 रनों की पारी खेली. टीम इंडिया अब सीरीज में 0-1 से पीछे हो गई है.
ऑस्ट्रेलिया की टीम ने जोश फिलिप के तौर पर तीसरा विकेट गंवा दिया है. वाशिंगटन सुंदर की गेंद पर अर्शदीप सिंह ने उनका शानदार कैच पकड़ा. फिलिप ने 37 रन सिर्फ 29 गेंदों पर बनाए. ऑस्ट्रेलिया ने 16 ओवर में 3 विकेट गंवाकर 100 रन बनाए हैं. मार्श की टीम को 10 ओवर में सिर्फ 31 रन ही बनाने हैं.
ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 14 ओवर में 2 विकेट गंवाकर 83 रन बना लिए हैं. जीत के लिए अब उन्हें 12 ओवर में सिर्फ 48 रन ही चाहिए. भारतीय गेंदबाज बेहद औसत दर्जे के नजर आए हैं. जिसके कारण ही आसानी के साथ ऑस्ट्रेलिया जीत की ओर बढ़ रही है.
ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 8वें ओवर में दूसरा विकेट गंवा दिया है. मैथ्यू शॉर्ट 8 रन बनाकर अक्षर पटेल का शिकार बने. रोहित शर्मा ने शानदार कैच पकड़ा. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 8 ओवर में 2 विकेट गंवाकर 45 रन बनाए हैं. उन्हें अब 18 ओवर में जीत के लिए 86 रनों की जरुरत है.
ऑस्ट्रेलिया की टीम अब मैच में बहुत आगे निकल गई है. 7 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया ने 1 विकेट के नुकसान पर 44 रन बना लिए हैं. उन्हें अब जीत के लिए 19 ओवर में 87 रन ही चाहिए.
ऑस्ट्रेलिया की टीम ने दूसरे ओवर में ही ट्रेविस हेड का विकेट गंवा दिया है. हेड 8 रन बनाकर अर्शदीप सिंह का शिकार बने. 2 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया ने 1 विकेट गंवाकर 11 रन बनाए हैं.
डकवर्थ लुईस नियम के मुताबिक 131 रनों के मिले लक्ष्य का पीछा करने ऑस्ट्रेलिया की टीम मैदान पर उतर गई है. जहां ट्रेविस हेड और कप्तान मिचेल मार्श सलामी बल्लेबाजी करने उतरे हैं. भारतीय टीम के लिए पहला ओवर मोहम्मद सिराज डाल रहे हैं.
भारतीय टीम ने 26 ओवरों के बाद 9 विकेट के नुकसान पर 136 रन ही बनाए. डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार ऑस्ट्रेलियन टीम को जीत के लिए 26 ओवरों में सिर्फ 131 रन ही बनाने हैं.
बारिश के कारण पर्थ वनडे मैच 26-26 ओवर का खेला जा रहा है. जिसमें टीम इंडिया ने पहली पारी में 9 विकेट के नुकसान पर 136 रन बनाए हैं. अंत में केएल राहुल ने 38 रन बनाए तो वहीं नीतीश कुमार रेड्डी ने भी नाबाद 19 रन बनाए. जिसके कारण ही भारत अंत में सम्मानजनक स्कोर रन पहुंच सका.
भारतीय टीम ने 7वां विकेट गंवा दिया है. विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल 38 रन बनाकर तो वहीं हर्षित राणा 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. दोनों ही विकेट मिचेल ओवेन को मिला. टीम इंडिया ने 25 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 123 रन ही बनाए.
भारतीय टीम के ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर 10 गेंदों में दस रन बनाकर मैथ्यू कुहनेमन का शिकार बने. सुंदर रिवर्स स्वीप खेलने के चक्कर में बोल्ड हो गए. टीम इंडिया ने 24 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 118 रन ही बनाए हैं.
भारतीय टीम ने 20 ओवर में अपना 5वां विकेट गंवा दिया है. इसी के साथ 20 ओवर में भारत ने 5 विकेट गंवाकर 84 रन बनाए हैं. अक्षर पटेल ने 38 गेंद पर 31 रनों की पारी खेली. उसके बाद वो मैथ्यू कुहनेमन का शिकार बने.
पर्थ में एक बार फिर से बारिश रुक गई है. जिसके कारण ही अंपायरों ने मैच 26-26 ओवर का कर दिया है. भारतीय टीम को खेल दोबारा शुरू होने पर तेजी से बल्लेबाजी करने होगी. फिलहाल भारत ने 16.4 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 52 रन बनाए हैं.
पर्थ स्टेडियम में जिस तरह से रुक-रुक कर बारिश हो रही है. उससे चौथी बार टीम इंडिया की पारी बीच में रुकी है. मैच रुकने तक टीम इंडिया ने 16.4 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 52 रन बनाए. बारिश से जब दोबारा मैच शुरू होगा, तो मैच 32 से भी कम ओवर का होगा. कम से कम 2 ओवर तो कटने तय हैं, अगर बारिश लंबी होती है, तो और भी ओवर काटे जा सकते हैं.
बारिश के खलल के कारण चौथी बार पर्थ वनडे में टीम इंडिया की पारी शुरू हुई है. ये मुकाबला अब 35 के बजाय 32-32 ओवर का होगा. टीम इंडिया को अब टी20 के अंदाज में बल्लेबाजी करनी होगी. टीम इंडिया ने 15 ओवर के बाद 4 विकेट गंवाकर 48 रन बना लिए हैं.
पर्थ स्टेडियम में बार-बार बारिश आ रही है. जिसके कारण ही 14 ओवर के बीच तीसरी बार मैच रुका है. बारिश आने तक टीम इंडिया ने 14.2 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 46 रन बना लिए हैं. मैच अब 35-35 ओवर का होना है.
भारतीय टीम के नए उपकप्तान श्रेयस अय्यर भी पर्थ वनडे में बुरी तरह से फेल हो गए हैं. अय्यर सिर्फ 11 रन बनाकर जोश हेजलवुड का शिकार बने हैं. 14 ओवर के बाद टीम इंडिया ने 4 विकेट गंवाकर 45 रन बनाए हैं.
पर्थ में आखिरकार बारिश रुक गई है. जिसके कारण ही मैच अब एक बार फिर से शुरू हो गया है. हालांकि बारिश के कारण अब मैच 35 ओवर का हो गया है. हर गेंदबाज अब सिर्फ 7-7 ओवर ही फेंक पाएगा. वहीं ऑस्ट्रेलिया का डकवर्थ लुइस नियम के अनुसार स्कोर दिया जाएगा.
पर्थ में बारिश ने मैच का पूरा मचा किरकिरा कर दिया है. बारिश बार-बार वापस आ रही है, जिसके कारण मैच एक बार और फिर शुरू नहीं हो पा रहा है. 11.5 ओवर पर ही मैच रुका हुआ है. अगर बारिश इसी तरह चलती रही तो मैच रद्द भी हो सकता है.
पर्थ स्टेडियम से बड़ी खुशखबरी आई है. वहां एक बार फिर से बारिश रुक गई है. जिसक कारण उम्मीद लगाई जा रही है, जल्द ही दोबारा मैच शुरू हो सकता है. हालांकि अब ये मैच 50-50 का अब नहीं होने वाला है.
India vs Australia 1st ODI Highlights in Hindi: टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ स्टेडियम में वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया. ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले भारत को बल्लेबाजी के लिए बुलाया. मैच में कई बार बारिश का खलल पड़ने के कारण 26-26 ओवर ही मुकाबला हुआ. टीम इंडिया ने 26 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 136 रन ही बनाए. डकवर्थ लुइस नियम के कारण ऑस्ट्रेलिया को 131 रनों का लक्ष्य मिला. जिसे ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट से अपने नाम किया और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली.
टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने कटाई नाक
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही. रोहित शर्मा 8 रन बनाकर आउट हुए तो वहीं शुभमन गिल मात्र 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे. विराट कोहली तो अपना खाता ही नहीं खोल सके तो वहीं उपकप्तान श्रेयस अय्यर भी फेल हो गए. केएल राहुल ने 38 रन तो वहीं अक्षर पटेल ने 31 रन बनाकर लड़ाई की. अंत में नीतीश कुमार रेड्डी ने नाबाद 19 रन बनाए. जिसके कारण ही भारत 26 ओवरों में 9 विकेट गंवाकर 136 रनों पर तक पहुंच सका. ऑस्ट्रेलिया के लिए जोश हेजलवुड, मिचेल ओवेन और मैथ्यू कुहनेमन को 2-2 विकेट मिले.
---विज्ञापन---
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: पर्थ में इस खिलाड़ी ने किया वनडे डेब्यू, पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के हाथों से मिली कैप
---विज्ञापन---
ऑस्ट्रेलिया को मिली शानदार जीत
डकवर्थ लुइस नियम के कारण ऑस्ट्रेलिया की टीम को जीत के लिए 131 रनों का लक्ष्य मिला. जिसका पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियन टीम को भी अच्छी शुरुआत नहीं मिली. ट्रेविस हेड सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हुए. हालांकि इस दौरान कप्तान मिचेल मार्श ने जिम्मेदारा संभाली और नाबाद 46 रनों की पारी खेली. जोश फिलिप ने 37 रनों की अहम पारी खेली. वहीं अंत में मैट रेनशॉ ने नाबाद 21 रन बनाए. जिसके कारण ही ऑस्ट्रेलिया 7 विकेट से मैच जीत गई. इसी के साथ सीरीज में मेजबान टीम 1-0 से आगे निकल गई है. टीम इंडिया लगातार 8 वनडे मैच जीतकर आ रही थी. ऐसे में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने उनका विजय रथ रोक दिया है.
---विज्ञापन---
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: टीम इंडिया ने बनाए 136 रन, फिर क्यों ऑस्ट्रेलिया को मिला 131 रनों का टारगेट? समझिए पूरा गणित
---विज्ञापन---
---विज्ञापन---