IND vs AUS: पर्थ में हो रही बारिश, फैंस की बढ़ी टेंशन, देरी से शुरू हो सकता है मैच

India vs Australia 1st ODI: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच आज पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जा रहा है. मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजे शुरू होगा, लेकिन अब मैच से पहले खराब मौसम ने फैंस की टेंशन को बढ़ा दिया है. फिलहाल पर्थ में बारिश हो रही है, जिसके चलते मैच शुरू होने में देरी हो सकती है.

IND vs AUS

विज्ञापन

फैंस की बढ़ी टेंशन

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली इस वनडे सीरीज का फैंस के बीच काफी क्रेज देखने को मिल रहा है. इस मैच की टिकट काफी पहले ही बिक चुकी थी, इसकी वजह है रोहित शर्मा और विराट कोहली का लंबे समय के बाद क्रिकेट मैदान पर वापसी करना. इन दोनों दिग्गजों को देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, हालांकि बारिश फैंस का ये इंतजार थोड़ा बढ़ा सकती है.

विज्ञापन

मैच के लिए टॉस का समय भारतीय समयानुसार 8:30 बजे निर्धारित है, लेकिन अगर उस वक्त भी बारिश देखने को मिलती है तो फिर टॉस से लेकर मैच के समय में भी बदलाव देखने को मिल सकता है. हालांकि आज फैंस भी नहीं चाहेंगे कि बारिश हो.

विज्ञापन

रोहित-विराट भी हैं तैयार

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली भी इस वनडे सीरीज के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. जबसे ये दोनों दिग्गज ऑस्ट्रेलिया आए हैं, नेट्स पर दोनों ने जमकर पसीना बहाया है. रोहित और विराट के लिए भी ये वनडे सीरीज काफी अहम होने वाली है. दोनों के वर्ल्ड कप 2027 में खेलने को लेकर काफी चर्चाएं भी हो रही है. ऐसे में फैंस को इन दोनों खिलाड़ियों से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ