IND vs AUS 1st ODI: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच आज मुबंई में खेला गया। भारत ने मैच 5 विकेट से जीत लिया है। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। इस मैच में टॉस जीतकर भारत ने गेंदबाजी का फैसला किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया 35.4 ओवर में 188 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में भारत ने पांच विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। केएल राहुल ने नाबाद 75 रन की पारी खेली। रवींद्र जडेजा ने 45 रन बनाए।
वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिहाज से सीरीज दोनों ही टीमों के लिए जीतना बेहद जरूरी है। अगर ऑस्ट्रेलिया इस सीरीज को जीत लेती है तो वह भारत से वनडे की नंबर 1 टीम का खिताब भी छीन लेगी। वहीं भारत इसमें अपनी तैयारी को पुख्ता करने के लिए उतरेगी।
IND vs AUS 1st ODI Live Update: यहां देखें पल-पल की अपडेट
- भारतीय ओपनर केएल राहुल ने करियर की 13वीं वनडे फिफ्टी जड़ दी है
- भारतीय टीम को पहले वनडे मुकाबले में जीत के लिए 189 रनों का टारगेट मिला है
- मोहम्मद शमी ने कहर मचा दिया है ग्रीन, इंगलिस और स्टोइनिस को आउट कर दिया है।
- ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका, जडेजा की गेंद पर मार्नस लाबुशेन आउट
- ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, जडेजा की गेंद पर मिचेल मार्श आउट
- मिचेल मार्श ने जड़ा अर्धशतक, ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 98-2
- ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी शुरू, ट्रेविस हेड और मिचेल मार्श क्रीज पर मौजूद
- ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, स्टीवन स्मिथ (c), मारनस लाबुस्चगने, जोश इंगलिस (w), कैमरन ग्रीन, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, सीन एबॉट, मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा
- भारत (प्लेइंग इलेवन): शुभमन गिल, इशान किशन (wk), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या (C), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी
- भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दिखेगी कांटे की टक्कर, थोड़ी देर में होगा टॉस
IND vs AUS Head to Head in ODI: भारत और ऑस्ट्रेलिया में कौन किसपर भारी?
भारत और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच अब तक 143 वनडे मैच खेले गए हैं। इनमें से 53 मुकाबलों में भारत को जीत मिली है, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 80 मैच जीते हैं। 10 मैच का कोई परिणाम नहीं निकला है।भारतीय सरजमीं पर दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 64 मैच खेले गए हैं। जिनमें से भारत ने 29 जीते हैं और ऑस्ट्रेलिया ने 30 मैच जीते हैं। इस दौरान 5 मैच बेनतीजा रहे हैं।
वनडे सीरीज के लिए दोनों टीम के स्क्वॉड
टीम इंडिया – रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, के एल राहुल, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, मो. सिराज, उमरान मलिक, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, जयदेव उनादकट।
ऑस्ट्रेलिया टीम – स्टीव स्मिथ (कप्तान) सीन एबॉट, एश्टन एगर, एलेक्स केरी, कैमरन ग्रीन, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मारनस लाबुशेन, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वॉर्नर, एडम जम्पा
IND vs AUS 1st ODI Live Streaming: टीवी पर ऐसे देखें लाइव
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज को भारत में स्टार स्पोर्ट्स पर देखा जा सकता है।
IND vs AUS 1st ODI Live Streaming: मोबाइल पर ऐसे देखें लाइव
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज को मोबाइल पर डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
संबंधित खबरें
सरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
16 mins agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
51 mins agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
1 hr agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
1 hr agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
3 hrs ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
3 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
3 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines