नई दिल्ली: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे शुक्रवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। इस मुकाबले के लिए दोनों टीमें जी-जान से जुटी हैं। पहले वनडे में हार्दिक पांड्या भारतीय कप्तान होंगे क्योंकि रोहित शर्मा साले की शादी के लिए छुट्टी पर गए हैं। वहीं दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया की कमान स्टीव स्मिथ के हाथ में होगी। इस बीच एक बल्लेबाज से भारतीय टीम को थोड़ा बचके रहना होगा। इसका नाम है- डेविड वॉर्नर। ये ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज वानखेड़े का बेताज बादशाह है। हम ऐसा क्यों कह रहे हैं, ये जानने के लिए तीन साल चलना होगा।
कहीं दोहरा न दें तीन साल पहले का कारनामा
दरअसल, ऑस्ट्रेलियाई टीम ने लगभग तीन साल पहले जनवरी में भारत का दौरा किया था। यहां खेले गए पहले ही वनडे में डेविड वॉर्नर ने भारत के खिलाफ तबाही मचा दी थी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 50 ओवर में 255 रन बनाए। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम के ओपनर डेविड वॉर्नर ने रनों की बारिश करते हुए शानदार सेंचुरी ठोक डाली थी। वॉर्नर ने 112 गेंदों में 17 चौके-3 छक्के ठोक नाबाद 128 रन कूटकर अपनी टीम को 10 विकेट से धमाकेदार जीत दिलाई।
और पढ़िए –IND vs AUS: गिल के साथ ओपनिंग करेगा ये बल्लेबाज, हार्दिक पांड्या ने बताया नाम
https://twitter.com/BCCI/status/1636028797517709313?cxt=HHwWgoDS5b7hq7QtAAAA
मिला था मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड
वॉर्नर को आउट करने में भारतीय गेंदबाज मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा के पसीने छूट गए, लेकिन वे टस से मस नहीं हुए। दूसरे छोर पर कप्तान एरोन फिंच ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 110 रन बनाए। वॉर्नर को इस मैच में अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया। ऐसे में टीम इंडिया को वॉर्नर के तूफान से बचके रहना होगा। भारतीय टीम की बात करें तो रोहित शर्मा के साथ ही श्रेयस अय्यर भी बाहर हैं। वे चोट के चलते नहीं खेल पाएंगे। हालांकि उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया गया है।
और पढ़िए –NEP vs UAE: यूएई के साथ हो गई बेईमानी? खिलाड़ियों ने जताई हैरानी, देखें वीडियो
भारत की वनडे टीम:
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, इशान किशन (WK), हार्दिक पांड्या (VC), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, जयदेव उनादकट।
(रोहित पहले वनडे में नहीं खेलेंगे और उनकी जगह हार्दिक कप्तानी करेंगे)
और पढ़िए –WPL 2023: Delhi Capitals टॉस जीतकर पहले चुनी गेंदबाजी, जानिए दोनों टीमों की प्लेइंग-11
ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम:
स्टीव स्मिथ (कप्तान), डेविड वार्नर, ट्रेविस हेड, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, मिशेल मार्श, मार्कस स्टोइनिस, कैमरन ग्रीन, एश्टन एगर, सीन एबॉट, एलेक्स केरी, जोश इंगलिस, मिशेल स्टार्क, नाथन एलिस, एडम जम्पा।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
भारतीय ODI स्क्वाड में बदलाव, प्रसिद्ध की जगह आकिब नबी की टीम में एंट्री
35 mins agoदेवदत्त पडिक्कल का तूफानी प्रदर्शन जारी, 3 पारियों में बना डाले 311 रन
1 hr agoटीम इंडिया पर जीत का जश्न मनाकर ट्रोल हुए पाकिस्तानी पीएम शाहबाज शरीफ
2 hrs agoIPL 2027 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर सकते हैं रोहित शर्मा
3 hrs agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
10 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
11 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
11 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
12 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
13 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines