IND vs AUS: टेस्ट सीरीज जीतने के बाद अब इंडिया और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच 17 मार्च से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। लेकिन टीम इंडिया (Team India) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) यह मुकाबला नहीं खेलेंगे। उनकी जगह हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) कप्तानी करेंगे। रोहित यह मुकाबला क्यों नहीं खेलेंगे इसकी बड़ी वजह सामने आई है।
रोहित के साले की शादी
दरअसल, बीसीसीआई ने इस बात की जानकारी पहले ही बताई थी कि रोहित पहला मुकाबला नहीं खेलेंगे। जिसकी वजह उनका पारिवारिक कारण बताया गया था। लेकिन अब मामले का खुलासा हो गया है। बताया जा रहा है कि रोहित के साले की शादी है, जिसके चलते वह पहला मुकाबला मिस करेंगे। रोहित शर्मा की वाइफ रितिका सजदेह के भाई कुणाल सजदेह 17 मार्च को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं, ऐसे में रोहित अपने साले की शादी की वजह से पहला मुकाबला नहीं खेलेंगे।
और पढ़िए – PSL 2023: बाबर आजम के खिलाफ मोहम्मद आमिर क्यों उगलते हैं आग? गेंदबाज ने बताई वजह
हार्दिक पांड्या करेंगे कप्तानी
रोहित शर्मा की जगह पहले मुकाबले में टीम इंडिया के उपकप्तान हार्दिक पांड्या कप्तानी करेंगे। बता दें यह पहला मौका होगा जब हार्दिक टीम की कमान वनडे में संभालेंगे। अब तक उन्होंने टी-20 में ही टीम इंडिया की कप्तानी की थी। लेकिन अब हार्दिक वनडे में भी कप्तानी करेंगे।
रोहित दूसरे वनडे से जुड़ेंगे
बताया जा रहा है कि रोहित शर्मा दूसरे वनडे के लिए टीम इंडिया से जुड़ेंगे। दूसरा मुकाबला 19 मार्च को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। जबकि सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला चैन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में होगा।
वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया: रोहित शर्मा (c), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, ईशान किशन (WK), हार्दिक पांड्या (VC), आर जडेजा, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, जयदेव उनादकट।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
प्रिंस यादव ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, 15 साल बाद हुआ खास करिश्मा
34 mins agoअभिषेक OUT, वैभव IN... चौथे T20I में भारत की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बदलाव!
1 hr agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoरवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा धमाकेदार शतक
2 hrs agoइंग्लैंड टीम में शामिल हो सकता है CSK का एक और पूर्व कोच
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
4 hrs agoअगरकर के कारण विराट कोहली ने टेस्ट से लिया रिटायरमेंट? वसीम जाफर का बयान
4 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
5 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
6 hrs agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines