IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच बुधवार 11 अक्टूबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में वर्ल्ड कप 2023 का मुकाबला खेला गया। टीम इंडिया ने इस मुकाबले में 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में पहले खेलते हुए अफगानिस्तान की टीम 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 272 रन बना पाई। जवाब में भारत ने 35 ओवर में महज 2 विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत के लिए गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ने 4 विकेट लेकर कमाल किया। वहीं बल्लेबाजी में कप्तान रोहित शर्मा ने 84 गेंदों पर 131 रन बनाकर रिकॉर्ड शतक ठोका।
अब बात करते हैं इस मैच की भविष्यवाणी को लेकर। न्यूज 24 ने मैच से पहले ही इस बात का प्रेडिक्शन कर दिया था। खास बात यह है कि प्रेडिक्शन में यह बताया गया था कि, टीम इंडिया अगर बाद में लक्ष्य का पीछा करती है तो उसे 30 से 35 ओवर के बीच हासिल कर लेगी। भारत ने अंत में सटीक 35 ओवर में ही मुकाबला जीत लिया। यानी न्यूज 24 की भविष्यवाणी एकदम सही साबित हुई। नीचे लिंक और स्क्रीनशॉट में आप उस भविष्यवाणी को पूरा देख और पढ़ सकते हैं।
पढ़ें मैच का पूरा हाल:- भारत ने अफगानिस्तान को चटाई धूल, मुकाबले को 8 विकेट से जीता, पढ़ें पूरे मैच का लेखा-जोखा
News 24 IND vs AFG Match Astrological Prediction
पूरी भविष्यवाणी का लिंक:- IND vs AFG: मैच से पहले ज्योतिष की बड़ी भविष्यवाणी, क्या भारत को मिलेगी आज के मैच में जीत?
अब पाकिस्तान से होगा सामना
टीम इंडिया ने इस तरह अपने दोनों मुकाबले अब जीत लिए हैं। वर्ल्ड कप 2023 में रोहित की सेना अब अपना सबसे बड़ा मुकाबला 14 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलने उतरेगी। यह महामुकाबला दुनिया के सबसे बड़े अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले पर दोनों देश ही नहीं पूरी दुनिया की नजरें टिकी हैं। अब देखना होगा कि क्या भारतीय टीम वहां जीत की हैट्रिक लगा पाती है या नहीं।
संबंधित खबरें
रोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
10 mins agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
43 mins ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
1 hr agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
2 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
2 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
3 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने आधी रात को क्यों लिया संन्यास? बताई वजह
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines