Washington Sundar Fit: भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर से T20I सीरीज शुरू होने जा रही है. इस श्रृंखला से पहले कुछ खिलाड़ियों की फिटनेस पर सवाल था. BCCI ने उन्हें स्क्वाड में शामिल किया था लेकिन साफ कर दिया था कि फिटनेस साबित करने पर ही वह सीरीज में हिस्सा ले पाएंगे. सीरीज शुरू होने से ठीक 5 दिन पहले स्टार ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है और अब उनका कमबैक होने जा रहा है.
वॉशिंगटन सुंदर हुए फिट
वॉशिंगटन सुंदर को अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की T20I सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल किया गया था. हालांकि, सुंदर की फिटनेस पर सवाल था. रिपोर्ट्स सामने आई थीं कि वॉशिंगटन सुंदर BCCI के बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में हैं और 100% फिटनेस हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं. अब इंडिया टुडे ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि वॉशिंगटन सुंदर पूरी तरह फिट हो गए हैं और अफगानिस्तान के खिलाफ कमबैक के लिए उन्हें मेडिकल टीम ने अनुमति दे दी है.
वॉशिंगटन सुंदर जुलाई में हुए थे चोटिल
वॉशिंगटन सुंदर को जुलाई 2026 में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में चोट आई थी. दूसरे मैच के दौरान सुंदर को हैमस्ट्रिंग में खिंचाव महसूस हुआ, जिस वजह से वह मैदान से बाहर चले गए. बाद में BCCI ने ऐलान किया कि वह पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं. चोटिल होने के कारण सुंदर जिम्बाब्वे के खिलाफ T20I सीरीज और श्रीलंका के विरुद्ध टेस्ट श्रृंखला का हिस्सा नहीं बन पाए. अब आखिरकार उनका कमबैक होने जा रहा है.
ये भी पढ़ें:- शुरू हुआ नया विवाद! दलीप ट्रॉफी फाइनल में मौका नहीं मिलने पर करुण नायर ने खड़े किए सवाल, कहा- समझ से परे
तीन खिलाड़ियों की फिटनेस पर अभी भी सस्पेंस
वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, नीतीश कुमार रेड्डी और हर्षित राणा को अफगानिस्तान के खिलाफ T20I सीरीज में जगह दी गई थी. हालांकि, उन्हें इससे पहले अपनी फिटनेस साबित करनी थी. वॉशिंगटन सुंदर फिट हो गए हैं और अब अन्य तीन खिलाड़ियों को भी मैच फिट होना पड़ेगा. जसप्रीत बुमराह पर सभी की नजर है. बताया जा रहा है कि 9 सितंबर को वह एक अभ्यास मैच खेलेंगे, जिसके बाद उनके कमबैक को लेकर फैसला किया जाएगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक 10 सितंबर तक भारतीय खिलाड़ियों को अफगानिस्तान के खिलाफ T20I सीरीज की तैयारियां शुरू करने के लिए टीम के साथ जुड़ना है.
T20I सीरीज के लिए भारत का स्क्वाड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा.
ये भी पढ़ें:- Women’s Asia Cup 2026: भारत-श्रीलंका के बाद पाकिस्तान ने किया सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई, किस टीम से होगी भिड़ंत?
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
17 mins agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
25 mins agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
44 mins agoअभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
1 hr agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
2 hrs agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
2 hrs ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
2 hrs agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
3 hrs agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source: India Today
First published on:
Know More: Editorial Guidelines