IND vs AFG, Virat Kohli Ruled Out: भारत और अफगानिस्तान के बीच गुरुवार 11 जनवरी से टी20 सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। इस सीरीज के लिए कुछ दिन पहले ही रोहित शर्मा की बतौर कप्तान और विराट कोहली की 14 महीनों बाद इस फॉर्मेट में वापसी से फैंस काफी खुश थे। पर अब मैच से एक दिन पहले टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में विराट कोहली के बाहर होने की जानकारी दी।
राहुल द्रविड़ ने दिया अपडेट
हेड कोच द्रविड़ ने कंफर्म किया है कि विराट कोहली व्यक्तिगत कारणों की वजह से पहला टी20 मुकाबला नहीं खेल पाएंगे। अभी यह तय नहीं हो पाया है कि विराट कोहली अगले मैच के लिए 14 जनवरी को इंदोर में खेलते हैं या नहीं। वहीं इसके अलावा जानकारी ऐसी भी है कि रोहित शर्मा अभी 11 जनवरी को मैच है और 10 तारीख तक मोहाली नहीं पहुंचे हैं। हालांकि, राहुल द्रविड़ ने बताया है कि रोहित और यशस्वी ही पारी की शुरुआत करेंगे। यानी शुभमन गिल को अपनी जगह गंवानी पड़ सकती है।
14 महीने बाद हुई थी वापसी
विराट कोहली ने 10 नवंबर 2022 को आखिरी बार टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला था। वह टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ उतरे थे। तब से अब तक वह एक बार भी टी20 टीम में नहीं चुने गए। अब जब 14 महीने बाद उनकी वापसी हुई थी तो वह टीम से बाहर हो गए हैं। दूसरा टी20 मुकाबला 14 जनवरी को होगा। देखना होगा कि वह वापसी कर पाते हैं या नहीं।
क्यों नहीं खेलेंगे विराट?
हेड कोच राहुल द्रविड़ ने तो इसके पीछे व्यक्तिगत कारण बताया है। पर एक कारण यह भी हो सकता है कि इस मैच के दिन ही उनकी बेटी वमिका का जन्मदिन होता है। वमिका कोहली का यह दूसरा जन्मदिन होने वाला है। उनका जन्म 11 जनवरी 2022 को हुआ था। हो सकता है कि शायद इसी कारण विराट कोहली इस मैच के लिए अनुपस्थित रहेंगे।
यह भी पढ़ें- क्रिकेटर संदीप लामिछाने को कोर्ट ने सुनाई 8 साल की सजा, रेप केस में आया फैसला
यह भी पढ़ें- डेविड वॉर्नर की संन्यास के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी! टी20 लीग से वापस लेना पड़ सकता है नाम
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
6 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
7 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
7 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
8 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
8 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
9 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
9 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
10 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
10 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines