डेविड वॉर्नर की संन्यास के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी! टी20 लीग से वापस लेना पड़ सकता है नाम

David Warner International Cricket Return: डेविड वॉर्नर ने हाल ही में वनडे व टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था। अब कुछ ही दिनों में वॉर्नर फिर से इंटरनेशनल क्रिकेट में नजर आ सकते हैं।

David Warner Return to International Cricket in T20 Series After Test And ODI Retirement

David Warner Return to International Cricket in T20 Series After Retirement (Image- News24)

David Warner International Cricket Return: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने हाल ही में टेस्ट और वनडे क्रिकेट से रिटायरमेंट का फैसला किया था। पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज का तीसरा मुकाबला सिडनी में खेलने के बाद वॉर्नर ने यह ऐलान किया था। अब वॉर्नर लेकिन आगामी दिनों में फिर इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते नजर आ सकते हैं। जी हां यह विस्फोटक ओपनिंग बल्लेबाज टी20 इंटरनेशनल में वापसी कर सकता है। वॉर्नर ने वनडे व टेस्ट से संन्यास लिया था लेकिन टी20 में वह अभी भी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के साथ जुड़े हैं।

विज्ञापन

टी20 लीग से वापस लेना पड़ सकता है नाम

डेविड वॉर्नर अभी भी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का हिस्सा हैं। उनको लेकर चीफ सेलेक्टर जॉर्ज बेली ने कंफर्म कर दिया है कि वह वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज खेलेंगे। जबकि वॉर्नर आईएल टी20 (Ilt20) और बिग बैश लीग खेलने का भी प्लान कर रहे थे। पर अभी वह टी20 टीम का हिस्सा बन सकते हैं और अगर उन्हें टीम में चुना गया तो वह टी20 लीग से अपना नाम वापस ले सकते हैं। आईएल टी20 लीग 20 जनवरी से 18 फरवरी तक होनी है। जबकि 9 से 13 फरवरी तक ऑस्ट्रेलियाई टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज खेलेगी।

विज्ञापन

जॉर्ज बेली ने साफ की तस्वीर

ऐसे में सेलेक्टर बेली ने कहा कि वह और अन्य ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर जो कॉन्ट्रैक्ट का हिस्सा हैं, उन्हें अगर नेशनल टीम में टी20 सीरीज के लिए चुना जाता है तो क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इसके लिए NOCs (नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट) नहीं दे पाएगा। ऐसे में वॉर्नर को आईएल टी20 और बिग बैश लीग के अवे फेज से नाम वापस लेना पड़ सकता है। जॉर्ज बेली के हवाले से ईएसपीएन क्रिकइंफो ने अपनी रिपोर्ट में लिखा कि वॉर्नर और अन्य सभी क्रिकेटर जो क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के कॉन्ट्रैक्ट का हिस्सा हैं उन्होंने अन्य लीग में खेलने के लिए NOC नहीं दे पाएगा।

विज्ञापन

इसमें आगे बताया गया कि वह (वॉर्नर) ऑस्ट्रेलियन समर के एंड में (वेस्टइंडीज के खिलाफ) और न्यूजीलैंड के खिलाफ भी टी20 टीम का हिस्सा होंगे। यह सभी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों पर लागू होने वाला है। जिन्हें स्क्वॉड में चुना जाएगा तो उन्हें खेलना पड़ेगा। वरना वह डोमेस्टिक क्रिकेट और अन्य जिम्मेदारियों के बारे में सोच सकते हैं। तो मुझे लगता है कि वॉर्नर ने इसलिए वनडे व टेस्ट से रिटायरमेंट लिया। वह एक बार फिर टी20 टीम में आकर देश के नाम एक और खिताब जीतना चाहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ