---विज्ञापन---

क्रिकेट

IND vs AFG: विराट कोहली टीम से बाहर, राहुल द्रविड़ ने किया कंफर्म; रोहित शर्मा पर बड़ा अपडेट

IND vs AFG, Virat Kohli Ruled Out: भारत और अफगानिस्तान के बीच 11 जनवरी को मोहाली में पहला टी20 मैच होना है। एक दिन पहले विराट कोहली के बाहर होने की जानकारी मिली है।

IND vs AFG, Virat Kohli Ruled Out: भारत और अफगानिस्तान के बीच गुरुवार 11 जनवरी से टी20 सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। इस सीरीज के लिए कुछ दिन पहले ही रोहित शर्मा की बतौर कप्तान और विराट कोहली की 14 महीनों बाद इस फॉर्मेट में वापसी से फैंस काफी खुश थे। पर अब मैच से एक दिन पहले टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में विराट कोहली के बाहर होने की जानकारी दी।

राहुल द्रविड़ ने दिया अपडेट

हेड कोच द्रविड़ ने कंफर्म किया है कि विराट कोहली व्यक्तिगत कारणों की वजह से पहला टी20 मुकाबला नहीं खेल पाएंगे। अभी यह तय नहीं हो पाया है कि विराट कोहली अगले मैच के लिए 14 जनवरी को इंदोर में खेलते हैं या नहीं। वहीं इसके अलावा जानकारी ऐसी भी है कि रोहित शर्मा अभी 11 जनवरी को मैच है और 10 तारीख तक मोहाली नहीं पहुंचे हैं। हालांकि, राहुल द्रविड़ ने बताया है कि रोहित और यशस्वी ही पारी की शुरुआत करेंगे। यानी शुभमन गिल को अपनी जगह गंवानी पड़ सकती है।

---विज्ञापन---

14 महीने बाद हुई थी वापसी

विराट कोहली ने 10 नवंबर 2022 को आखिरी बार टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला था। वह टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ उतरे थे। तब से अब तक वह एक बार भी टी20 टीम में नहीं चुने गए। अब जब 14 महीने बाद उनकी वापसी हुई थी तो वह टीम से बाहर हो गए हैं। दूसरा टी20 मुकाबला 14 जनवरी को होगा। देखना होगा कि वह वापसी कर पाते हैं या नहीं।

---विज्ञापन---

क्यों नहीं खेलेंगे विराट?

हेड कोच राहुल द्रविड़ ने तो इसके पीछे व्यक्तिगत कारण बताया है। पर एक कारण यह भी हो सकता है कि इस मैच के दिन ही उनकी बेटी वमिका का जन्मदिन होता है। वमिका कोहली का यह दूसरा जन्मदिन होने वाला है। उनका जन्म 11 जनवरी 2022 को हुआ था।  हो सकता है कि शायद इसी कारण विराट कोहली इस मैच के लिए अनुपस्थित रहेंगे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- क्रिकेटर संदीप लामिछाने को कोर्ट ने सुनाई 8 साल की सजा, रेप केस में आया फैसला

यह भी पढ़ें- डेविड वॉर्नर की संन्यास के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी! टी20 लीग से वापस लेना पड़ सकता है नाम

---विज्ञापन---

First published on: Jan 10, 2024 05:26 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola