IND vs AFG: भारतीय क्रिकेट टीम ने टी-20 फॉर्मेट में तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर शिवम दुबे को लंबे समय तक मौका दिया. जिसका फायदा आज के समय में टीम इंडिया उठा रही है. पहले दुबे सिर्फ बल्लेबाज के तौर पर खेलते हुए नजर आ रहे थे. लेकिन पिछले 2 सालों से वो गेंदबाजी में भी अपना योगदान रहे हैं. जिसके कारण ही आज के समय में वो टीम इंडिया का अहम हिस्सा बन गए हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज के दौरान दुबे भारतीय दिग्गज युवराज सिंह को पीछे छोड़ सकते हैं. उनके पास बड़ा कारनामा करने का सुनहरा मौका है.
युवराज सिंह को पीछे छोड़ सकते हैं शिवम दुबे
अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज के दौरान टीम इंडिया के तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर शिवम दुबे पर बड़ी रहने वाली है. अब तक शिवम दुबे ने टीम इंडिया के लिए टी-20 फॉर्मेट में 73 मुकाबले खेले हैं. जिसमें उन्होंने 29.65 की औसत से 1127 रन बनाए हैं. जिसमें 6 शानदार अर्धशतक शामिल हैं. अगर अफगानिस्तान के खिलाफ इस सीरीज में वो 50 रन और बना देते हैं, तो वो दिग्गज युवराज सिंह से आगे निकल जाएंगे. युवराज सिंह ने टीम इंडिया के लिए टी-20 फॉर्मेट में 58 मुकाबले खेले थे.
जिसमें युवराज सिंह ने 28.02 की औसत से 1177 रन बनाए थे. इस दौरान उन्होंने 8 शानदार अर्धशतक जड़े हैं. शिवम दुबे का स्ट्राइक रेट जहां 152.09 का रहा है, तो वहीं युवराज सिंह का स्ट्राइक रेट 136.38 का रहा है. युवराज सिंह ने 1 टी-20 वर्ल्ड कप जीता था. वहीं शिवम अब 2 टी-20 वर्ल्ड कप टीम इंडिया के लिए जीत चुके हैं. दोनों ही बार दुबे ने टीम इंडिया के लिए अहम भूमिका भी निभाई है. ऐसे में जिसके कारण ही वो फैंस के फेवरेट हैं.
छक्कों के मामले में आगे निकल सकते हैं दुबे
दिग्गज युवराज सिंह को सिक्सर किंग कहा जाता है. उन्होंने 58 टी-20 मैचों में कुल 74 छक्के जड़े थे. वहीं शिवम दुबे के नाम अब तक 73 मैचों में कुल 68 छक्के हैं. ऐसे में अगर इस सीरीज के दौरान दुबे ने 7 छक्के और जड़े तो वो युवराज सिंह से आगे निकल सकते हैं. बात चौके की करें तो युवराज सिंह ने 77 चौके इस फॉर्मेट में टीम इंडिया के लिए जड़े. जबकि शिवम दुबे के नाम अब तक 74 चौके हैं. ऐसे में 4 चौके और जड़कर वो इस मामले में युवी से आगे जा सकते हैं.
ये भी पढ़ें: IND vs AFG: टीम इंडिया का अफगानिस्तान के खिलाफ कैसा है रिकॉर्ड?
हालांकि इन सभी बातों के बाद भी युवराज सिंह शिवम दुबे से बड़े खिलाड़ी रहेंगे. जिसका सबसे बड़ा कारण शिवम दुबे का वनडे फॉर्मेट में फेल होना है. युवराज सिंह से भले ही टी-20 फॉर्मेट में दुबे आगे निकल रहे हैं, लेकिन वनडे फॉर्मेट में भी युवराज बड़े मैच विनर रहे थे. इसके अलावा युवी ने छोटे से टेस्ट करियर में कुछ अहम पारियां खेली थी. जिसके कारण ही उनका नाम दिग्गजों में शामिल होता है.
ये भी पढ़ें: IND vs AFG: T20 सीरीज के दौरान इन 5 खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, बदल सकते हैं पूरा मुकाबला
संबंधित खबरें
कब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
21 mins agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
49 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
1 hr agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
2 hrs agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
3 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines