IND vs AFG: T20 सीरीज के दौरान इन 5 खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, बदल सकते हैं पूरा मुकाबला

IND vs AFG: टीम इंडिया की टी-20 पर अगर नजर डाले तो सभी मैच विनर खिलाड़ी ही नजर आते हैं. आईपीएल के कारण इन खिलाड़ियों के बाद इस फॉर्मेट का बहुत अनुभव है. इसी तरह से अफगानिस्तान की टीम के पास भी 6 से 7 स्टार टी-20 खिलाड़ी फिलहाल मौजूदा टीम में नजर आ रहे हैं.

IND vs AFG T20 Series
1 / 6
टी-20 सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों को करना होगा अच्छा प्रदर्शन (Pic Credit- AI Generated)

IND vs AFG: टीम इंडिया लंबे समय के बाद टी-20 मुकाबला खेलने उतरेगी. जहां पर उनका सामना अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाला है. अफगानिस्तान की टीम लगातार बेहतर होती जा रही है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक अच्छी टक्कर देखने को मिल सकती है. जिसके कारण ही फैंस भी इस सीरीज का इंतजार कर रहे हैं. दोनों ही टीमों के पास मैच विनर खिलाड़ी की भरमार है, लेकिन इस 3 मैचों की टी-20 सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों के ऊपर सबसे ज्यादा नजरें रहने वाली हैं. (Pic Credit- AI Generated)

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी 2 / 6

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 6 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, लेकिन उनका डर विपक्षी टीमों में नजर आता है. सूर्यवंशी अफगानिस्तान के खिलाफ कमाल का प्रदर्शन करने को तैयार हैं. वो ब्लू जर्सी पहनकर पहली बार भारतीय सरजमीं पर खेलने वाले हैं. ऐसे में वो भी बड़ा स्कोर बनाकर खुद को साबित करने का पूरा प्रयास करेंगे. (Pic Credit- ANI)

विज्ञापन

ईशान किशन

ईशान किशन3 / 6

विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने हाल के समय में बहुत ही खतरनाक बल्लेबाजी की है. किशन बहुत ही आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करके विपक्षी टीम से मैच छीन लेते हैं. किशन अगर 25 से 30 गेंद किसी भी मैच में खेल जाते हैं, तो उस मुकाबले में टीम इंडिया को हराना बहुत ही मुश्किल हो जाएगा. किशन से अफगान टीम को बचकर रहना होगा. (Pic Credit- Screengrab) 

रहमानुल्लाह गुरबाज़

रहमानुल्लाह गुरबाज़4 / 6

भारत के स्टार गेंदबाजों को परेशान करने का दमखम अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज और विकेटकीपर रहमानुल्लाह गुरबाज़ रखते हैं. गुरबाज़ को अगर टीम इंडिया ने पावरप्ले में ही आउट नहीं किया, तो वो बड़ा स्कोर बना सकते हैं. ऐसे समय में अफगानिस्तान की टीम बेहद खतरनाक साबित हो सकती है. उनकी गेंदबाजी में दम नजर आ रहा है. (Pic Credit- ANI) 

विज्ञापन

राशिद खान

राशिद खान5 / 6

अफगानिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी राशिद खान मौजूदा समय में वर्ल्ड के टॉप स्पिनर हैं. ऐसे में वो भी भारतीय बल्लेबाजों को जमकर परेशान कर सकते हैं. राशिद खान को बहुत ही संभल कर खेलना होगा. भारतीय पिचों पर खेलने का उन्हें बहुत अनुभव है. इसके अलावा राशिद जरूरत पड़ने पर बल्ले से भी योगदान दे सकते हैं.  (Pic Credit- ANI) 

जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत बुमराह  6 / 6

टीम इंडिया के सुपरस्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इंजरी के बाद कमबैक कर रहे हैं. ऐसे में वो एक बार फिर से खुद को साबित करना चाहेंगे. बुमराह के खिलाफ खेलने का दबाव अफगानिस्तान के बल्लेबाजों पर भी होने वाला है. बुमराह लंबे समय के बाद टी-20 सीरीज में खेल रहे हैं. ऐसे में वो विकेट की लाइन लगाना चाहेंगे. (Pic Credit- ANI) 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन