---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

इंटरनेशनल क्रिकेट में ICC बदलेगी ये 3 नियम! मैदान पर हेड कोच की एंट्री को लेकर होगा बड़ा फैसला

ICC Rule Change: आईसीसी इंटरनेशनल क्रिकेट में 3 बड़े बदलाव करने पर विचार कर रही है. क्रिकेट में के मैदान पर इन नियमों में बदलाव होने के बाद असर साफ नजर आएगा. इसमें से एक बड़ा बदलाव हेड कोच को लेकर भी होगा. आइए आपको भी बताते हैं किन नियमों में बदलाव होने वाला है.

---विज्ञापन---

ICC Rule Change: आईसीसी की तरफ से क्रिकेट को लोगों के बीच में लोकप्रिय बनाए रखने के लिए नियमों में बदलाव किए जा सकते हैं. आईसीसी की बोर्ड मीटिंग में इसको लेकर चर्चा जोरों से चल रही है. सामने आ रही जानकारी के अनुसार आईसीसी की तरफ से 3 नियमों में बदलाव किए जा सकते हैं जिसको लेकर आगामी बैठक में चर्चा होगी. इस नियमों के लागू होने के साथ ही टेस्ट, वनडे और टी20 क्रिकेट की सूरत बदल सकती है. इनमें से एक नियम मैदान पर हेड कोच की एंट्री को लेकर भी है. आइए आपको भी बताते हैं कि आईसीसी की तरफ से कौन-कौन से नियमों में बदलाव किए जा सकते हैं. 

मैदान में खिलाड़ियों के बीच जा पाएंगे हेड कोच

मैच के दौरान आईसीसी के नियमों के अनुसार अगर ड्रिंक ब्रेक होता है तो मैदान पर सबस्टीट्यूट खिलाड़ी ड्रिंक्स लेकर पहुंचते हैं. इसी के साथ कोई मैसेज या सुझाव लेकर भी किसी खिलाड़ी को ही मैदान पर जाना पड़ता है लेकिन सामने आ रही जानकारी के अनुसार अब हेड कोच भी ड्रिंक ब्रेक के दौरान मैदान पर अपने खिलाड़ियों से बातचीत के जा पाएंगे. आईपीएल में टाइम आउट के दौरान कोच मैदान पर खिलाड़ियों से बात करने के लिए आते हैं लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट में इसकी अनुमति नहीं होती है. 

---विज्ञापन---

मैच के दौरान आईसीसी के नियमों कगा कम 

टी20 इंटरनेशनल मैचों में एक पारी के खत्म होने के बाद दूसरी पारी शुरू होने के बीच में 20 मिनट का समय दिया जाता है, जिसे अब कम करने पर विचार किया जा रहा है. सामने आ रही जानकारी के अनुसार इनिंग्स ब्रेक को घटाकर सिर्फ 15 मिनट किया जा सकता है. इससे मैच को जल्दी खत्म करने में मदद मिलेगी और दर्शकों को ज्यादा इंतजार भी नहीं करना पड़ेगा.

हॉक आई तकनीक लेकर आएगी ICC

क्रिकेट में गेंदबाजों के एक्शन को लेकर भी आए दिन सवाल खड़े होते रहते हैं. ऐसे में इसको लेकर भी आईसीसी अब नई तकनीक लाने पर विचार कर रही है. रिपोर्ट के अनुसार अगर नियमों में बदलाव होते हैं तो बॉलिंग एक्शन की जांच करने के लिए हॉक-आई तकनीक का उपयोग किया जाएगा. ऐसे में अगर कोई गेंदबाज  अपनी कोहनी को तय नियम यानी कि 15 डिग्री से ज्यादा मोड़ रहा होगा, तो अंपायर मैदान पर ही तकनीक की मदद से तुरंत फैसला ले सकेंगे. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़िए- कौन हैं गुरिंदरवीर सिंह? जो बना रफ्तार का सूरमा, युवराज सिंह से लेकर सचिन तेंदुलकर तक हर कोई कर रहा सलाम

First published on: May 25, 2026 07:13 PM

End of Article

About the Author

Nikhil

निखिल शुक्ला News24Sports में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. Chetna Manch (Youtube Channel), Jagran New Media, और Cricket Addictor से होते हुए इस बार News 24 पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.

Read More

Nikhil

निखिल शुक्ला News24Sports में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. Chetna Manch (Youtube Channel), Jagran New Media, और Cricket Addictor से होते हुए इस बार News 24 पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola