हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs AFG: ऐतिहासिक जीत के बाद भी टीम इंडिया को WTC पॉइंट्स टेबल में नहीं मिला एक भी अंक, जानें कारण

IND vs AFG: टीम इंडिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में कमाल का प्रदर्शन करते हुए एक पारी 300 रनों के अंतर से जीत हासिल कर ली है. इस जीत के बाद हर कोई जानना चाहता है कि इसका असर WTC पॉइंट्स टेबल पर कितना पड़ेगा आइए आपको बताते हैं.

विज्ञापन

IND vs AFG: टीम इंडिया ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए अफगानिस्तान को हरा दिया है. न्यू चंडीगढ़ मुल्लांपुर के मैदान पर खेले गए इस मैच में टीम इंडिया ने शुभमन गिल की कप्तानी में ऐतिहासिक जीत हासिल की है. टीम इंडिया ने इस मैच की केवल एक ही पारी में बल्लेबाजी की और अफगानिस्तान को दोनों ही पारियों में ऑल आउट कर इतिहास रच दिया. भारतीय टीम ने इस मैच में एक पारी और 300 रनों के अंतर से जीत दर्ज की है. इस जबरदस्त जीत के बाद भी टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल में कोई अंक नहीं मिल पाया. ऐसा क्यों हुआ आइए आपको बताते हैं. 

टीम इंडिया को नहीं मिला कोई WTC अंक

टीम इंडिया को इस मैच सबसे बड़ी जीत हासिल करने के बाद भी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल में कोई फायदा नहीं हुआ है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में इस मैच का कोई भी असर नहीं पड़ा है क्योंकि ये मुकाबला चैंपियनशिप के अंदर नहीं था. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फिलहाल कुल 9 टीमों के बीच खेली जाती है और अफगानिस्तान की टीम इससे बाहर है. भारत और अफगानिस्तान के बीच ये एक मैच महज एक दोस्ताना मैच था. इसी के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए कम से कम 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाती है लेकिन भारत और अफगानिस्तान के बीच केवल एक ही टेस्ट मैच हुआ है. 

WTC पॉइंट्स टेबल में किस नंबर पर टीम इंडिया?

टीम इंडिया मौजूदा समय में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में छठे पायदान पर है. टीम इंडिया ने अब तक इस संस्करण में 9 मैच खेले हैं जिसमें से 4 मैचों में जीत हासिल की है तो वहीं 4 मैचों में हार का सामना किया है और एक मैच ड्रॉ रहा है. टीम इंडिया का जीत प्रतिशत इस समय 48.15 है. भारत को अगर इस संस्करण के फाइनल में जगह बनानी है तो टॉप 2 पर काबिज होना होगा. पॉइंट्स टेबल पर नजर डालें तो इस समय टीम ऑस्ट्रेलिया की टीम टॉप पर काबिज है तो वहीं साउथ अफ्रीका 75 फीसदी जीत प्रतिशत के साथ दूसरे नंबर पर है.

विज्ञापन

ये भी पढ़िए- IND vs AFG: टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को धूल चटा तोड़ा 8 साल पुराना रिकॉर्ड, शुभमन गिल की कप्तानी में हुआ ये अद्भुत कमाल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola