IND vs AFG: टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को धूल चटा तोड़ा 8 साल पुराना रिकॉर्ड, शुभमन गिल की कप्तानी में हुआ ये अद्भुत कमाल

IND vs AFG: टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को हराकर इतिहास रच दिया है. शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने 8 साल पुराने महारिकॉर्ड को चकनाचूर कर दिया है. टीम के ये जीत टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी जीत रही है. आइए आपको भी बताते हैं इस खास रिकॉर्ड के बारे में…

Source:- instagram/shubmangill

Source:- instagram/shubmangill

IND vs AFG: टीम इंडिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में कमाल का प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज कर ली है. टीम ने इस मैच में पूरी तरह से डॉमिनेट करते हुए एक पारी और 300 रनों के बड़े अंतर से मैच जीता. शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया के लिए ये जीत एक बड़े बूस्ट का काम करेगी जो कि टीम को आगे आने वाले मुश्किल मैचों में काम आएगा. टीम इंडिया ने इस जीत के साथ ही एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. गिल की कप्तानी में टीम ने एक 8 साल पुराने रिकॉर्ड को चकनाचूर करते हुए रिकॉर्ड बुक को पलट दिया है. आइए आपको भी बताते हैं इस खास रिकॉर्ड के बारे में…

विज्ञापन

टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी जीत

टीम इंडिया ने इस मैच में एक पारी 300 रनों के अंतर से एकतरफा जीत हासिल की है, जो कि भारत के क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी जीत है. इससे पहले टीम इंडिया ने 8 साल पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में एक पारी और 272 रनों के अंतर से जीत हासिल की थी और यही अब तक की सबसे बड़ी जीत भी थी. अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया इससे पहले भी एक टेस्ट मैच खेल चुकी है, जिसमें टीम ने एक पारी और 262 रनों से मैच अपने नाम किया था. 

विज्ञापन

दोनों पारियों में फ्लॉप रहे अफगानिस्तान के बल्लेबाज

टीम इंडिया के बल्लेबाजों के साथ-साथ गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. अफगानिस्तान के लिए इस मैच में बल्ले से रहमत शाह ने सबसे बड़ी 60 रनों की पारी खेली. उनके अलावा इस पूरे मैच में कोई दूसरा बल्लेबाज अर्धशतक नहीं जड़ पाया. टीम के बल्लेबाजों ने पहली पारी में ही घुटने टेक दिए और महज 152 रन पर ऑलआउट हो गई. इसके बाद जब बारी दूसरी पारी की आई तो टीम महज 112 रन बनाकर ही ढेर हो गई. 

भारत के लिए मानव सुथार ने इस डेब्यू करते हुए हर किसी को अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया. उन्होंने डेब्यू करते हुए पहली ही पारी में 6 विकेट हासिल किए और उन्हें इस शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से भी नवाजा गया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ